फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   5 lakh rupees will be given on the death of registered worker, Kurukshetra

पंजीकृत कामगार की मौत पर मिलेंगे पांच लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
5 lakh rupees will be given on the death of registered worker, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। पंजीकृत कामगार की कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर उसके आश्रित परिवार के सदस्यों को 5 लाख की सहायता दी जाती है। यह जानकारी उपमंडल अधिकारी नागरिक सोनू राम ने दी।
उन्होंने बताया कंस्ट्रक्शन लेबर श्रेणी में कार्य करने वाले ठेकेदार, मिस्त्री तथा मजदूर वर्ग के व्यक्ति श्रम विभाग हरियाणा की मुख्य वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाकर सरकार द्वारा दी जा रही वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं। जो भी मजदूर तवमिस्त्री एक साल में 90 दिन तक श्रम कार्य अथवा कंस्ट्रक्शन वर्क में काम करता है, वह बीओसीडब्ल्यू सर्टिफिकेट बनवा सकता है। इस सर्टिफिकेट से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन

मजदूर या मिस्त्री का रजिस्ट्रेशन करवाने का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर दुर्घटना होने की स्थिति में उस व्यक्ति को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। पंजीकृत कामगार की कार्यस्थल पर किसी दुर्घटना में स्थायी रूप से अपंग होने पर एक लाख से दो लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाती है। पंजीकृत कामगार की कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर उसके आश्रित परिवार के सदस्यों को 5 लाख की सहायता दी जाती है। इस राशि को प्राप्त करने के लिए श्रम विभाग की मुख्य वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी क्षेत्र के श्रम ठेकेदारों को हिदायत देते हुए कहा कि जितनी भी जगहों पर निर्माण कार्य चल रहे है, उनको विभाग की मुख्य वेबसाइट पर रजिस्टर्ड करवाएं और अपने अधीन सभी मिस्त्री व मजदूर कर्मियों का बीओसीडब्ल्यू सर्टिफिकेट अवश्य बनवाएं, जिससे विभाग के कल्याणकारी योजना का लाभ आसानी से लिया जा सके। इसके अतिरिक्त यह कार्ड किसी भी सीएससी सेंटर पर जाकर भी रजिस्टर्ड करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed