फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   489 out of 536 samples reported negative in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में 489 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
489 out of 536 samples reported negative in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए 536 सैम्पल लिए जा चुके है। सैम्पलों में से 489 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और इस जिले के 2 पॉजटिव केसों में 22 व 23 अप्रैल को फिर से सैम्पल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने सोमवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2349 लोग आए है, इन सभी लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी रही है। इनमें से 2273 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 76 लोगों को घरों में ही क्वारंटाईन किया गया है। इस जिले में एक व्यक्ति को एलएनजेपी और एक व्यक्ति को आदेश मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में इलाज के लिए रखा गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 536 सैम्पलों में 489 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और 45 सैम्पलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed