फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   48 people took medical consultation in the new resolution camp

Kurukshetra News: नवीन संकल्प शिविर में 48 लोगों ने लिया चिकित्सा परामर्श

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
48 people took medical consultation in the new resolution camp
शाहबाद। डेरा संतोखपुरा और लुखी गांव में नवीन जिंदल फाउंडेशन के सौजन्य से बुधवार को नवीन संकल्प शिविर लगाए गए। इन संकल्प शिविरों में ग्रामीणों को अनेक प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराईं गईं। पेंशन, आधार, परिवार पहचान पत्र और अन्य सभी सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवश्यक कागजात को पूरा किया गया। सांसद के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह शिविर ग्रामीणों के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं को प्राप्त करने के लिए तमाम तरह की औपचारिकताओं को पूरा करने में मदद की जाती है।
विज्ञापन

इन शिविरों के अंतर्गत नवीन जिंदल छात्रवृत्ति योजना की जानकारी के साथ-साथ मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम परामर्श, दवाइयां और टेस्ट के अलावा स्वस्थ रहने के लिए खानपान संबंधित आदतों के बारे में भी जागरूक करने का काम करती है। शिविर में सांसद जिंदल की ओर से आरंभ की गई नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की जानकारी लेने तीन लोग पहुंचे, जबकि 48 लोगों ने चिकित्सा परामर्श लिया और उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं। आज 14 लोगों के रक्त व यूरिन के टेस्ट भी निशुल्क किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed