{"_id":"677c3fd10c44aa3dab0d30e7","slug":"469-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-to-france-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-129548-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फ्रांस भेजने के नाम पर 4.69 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फ्रांस भेजने के नाम पर 4.69 लाख ठगे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। पिपली निवासी एक व्यक्ति ने दो लोगों पर फ्रांस भेजने के नाम पर 4.69 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
पिपली निवासी अनुज संधू ने थाना शहर को दी शिकायत में बताया कि आरोपी मनमीत सिंह ने उसे अगस्त में छह लाख रुपये में फ्रांस भेजने का आश्वासन दिया था। उसने आरोपी पर विश्वास करके उसे जरूरी कागजात व पासपोर्ट आरोपी को दिए थे। इसके अलावा 50 हजार रुपये आरोपी मनमीत सिंह के खाते में 13 सितंबर को डाल दिये थे। उसके बाद 15 अक्तूबर को 20 हजार ट्रांसफर किए और तीन लाख रुपये 12 नवंबर को दिए थे। आरोपी ने जल्द उसका वीजा दिलाने का आश्वासन देकर 14 नवंबर को उससे 99 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए।
उसने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी टालमटोल करता रहा। उसने 19 नवंबर को वीएफएस फ्रांस (एंबेसी) दिल्ली जाकर पता किया तो 11 नवंबर को उसका वीजा रिफ्यूज कर दिया गया है। जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवादउ