{"_id":"67acff9ce323f7d98a0a5c65","slug":"42-lakhs-were-grabbed-in-the-name-of-sending-to-australia-fake-visa-was-given-kurukshetra-news-c-18-1-knl1009-580267-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने की आड़ में हड़पे 42 लाख, थमाया फर्जी वीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने की आड़ में हड़पे 42 लाख, थमाया फर्जी वीजा
विज्ञापन
शाहाबाद। दो युवकों को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उन्हें रकम लेने के बावजूद नकली वीजा थमा दिया, जिसका खुलासा युवकों के एयरपोर्ट पर जाने के बाद हुआ।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान दिलबाग सिंह वासी वैसर जिला पानीपत के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र सिहं वासी तंगोर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके बेटे खुशप्रीत सिंह व भतीजे बबनदीप सिंह को जनवरी 2023 को साहिल नाम का व्यक्ति मिला।
उसने दोनों को ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने की बात कही। साहिल ने दिलबाग से मुलाकात करवा 42 लाख रुपये में उनकी बात तय करवा दी। दिलबाग ने अलग-अलग किस्तों में 42 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद खुशप्रीत सिंह व बबनदीप सिंह का वीजा आ गया। जब वो एयरपोर्ट पर गए तो वहां पर उनके वीजा जांचे गए, जिसमें उन्हें बताया गया कि वीजा नकली है। उन्हें लौटना पड़ा। इसके बाद जब उन्होंने आरोपियों से बात करके अपने रुपये वापस मांगे तो उन्हें इन्कार कर दिया गया। मामला दर्ज करके जांच उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।