{"_id":"5c8e9f5bbdec22146f514acc","slug":"41552850779-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बनाई राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी, गुरनाम सिंह चढूनी बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बनाई राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी, गुरनाम सिंह चढूनी बने अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने बनाई राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी, गुरनाम सिंह चढूनी बने अध्यक्ष
- जल्द की जाएगी कार्यकारिणी की नियुक्ति
- जाट धर्मशाला में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। किसान अब लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले अपनी ताल ठोकेंगे। रविवार को जाट धर्मशाला में हुई भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में जहां पार्टी का ऐलान किया गया वहीं गुरनाम सिंह चढ़ूनी को अध्यक्ष बनाया गया। बैठक को मुख्य रूप से भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह, गुरनाम सिंह चढूनी सहित अन्य किसान नेताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान किसानों की समस्याओं के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की रही सरकार के कार्यकाल में किसानों को लेकर बनाई रणनीति पर चर्चा की। किसानों ने आरोप लगाए कि आज तक किसी भी सरकार ने किसान हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। किसान लगातार कर्ज में डूब रहे है और आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है। किसानों को हर पार्टी ने वोटबैंक के रूप में ही प्रयोग किया है, लेकिन अब किसान जाग चुका है। ये अब अपना शोषण नहीं सहेंगे। अपने साथ न्याय न होने पर किसानों ने अब राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी बनाई है, जिसकी पूरी कार्यकारिणी भी जल्द घोषित कर दी जाएगी। गुरनाम सिंह व वीके सिंह ने बताया कि अभी हरियाणा में कहां-कहां से चुनाव लड़ा जाएगा और किन सीटों के लिए किसी पार्टी से गठबंधन किया जाएगा, इस पर रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि भाकियू किसानों के हितों के लिए एक संगठन के तौर पर पहले की तरह काम करता रहेगा। बैठक में संजू गुंदियाना, कृष्ण कुमार कलालमाजरा, अवतार सिंह, राकेश बैंस सहित अन्य किसान नेता व भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।