Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   11 वर्षों से किडनी की समस्या झेल रहा निर्मल सिंह

11 वर्षों से किडनी की समस्या झेल रहा निर्मल सिंह

Tue, 12 Mar 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
11 वर्षों से किडनी की समस्या झेल रहा निर्मल सिंह

विज्ञापन
बीपीएल कार्ड न होने से इलाज को भटक रहे निर्मल सिंह
- पिछले 11 वर्षों से किडनी की समस्या से हैं पीड़ित, पंद्रह दिन में करानी पड़ती है डायलिसिस
- सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद भी नहीं मिल पाई आर्थिक मदद
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव रत्नडेरा वासी निर्मल सिंह पिछले 11 वर्षों से किडनी समस्या को झेलने को मजबूर हो रहा है। इलाज के लिए उनको आज तक कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। परिवार का बीपीएल कार्ड न होने से उनको आयुष्मान जैसी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
कमजोर आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे निर्मल सिंह (42) ने बताया वायरल के चलते उसकी किडनी फेल हो गई। जिसके चलते उसे डायलसिस का सहारा लेना पडा। उनके पास छह कनाल कृषि योग्य भूमि थी। जिसमें वह सब्जियां लगाकर व पशु पालन कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। लेकिन 11 वर्षों से बीमारी के चलते उनकी किडनी खराब हो गई। जिसकी वजह वो खेती करने लायक नहीं रह गए। इस बीच इलाज में तमाम खर्चों की वजह से उसकी कुछ जमीन भी बिक गई । परिवार उनकी तीन बेटियां व दो बेटे हैं, जिनके पालन पोषण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सप्ताह में तीन बार होती है डायलिसिस
निर्मल सिंह ने बताया कि किडनी खराब होने के बाद से उसको महिने में दो या तीन बार डायलिसिस करवानी पड़ती है । एक बार का डायलिसिस का खर्च तकरीबन 1500 रुपये है। ऐसे में उसके लिए इलाज कराना बेहद ही मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंद्रह साल पहले कट गया बीपीएल कार्ड से नाम
निर्मल की पत्नी किरण बाला ने बताया कि वर्ष 2005 तक उनका बीपीएल कार्ड था। इसके बाद से उनके परिवार का नाम बीपीएल कार्ड लाभार्थियों की सूची से हटा दिया गया। जिसकी वजह से उनको केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यदि उनका बीपीएल कार्ड होता तो आयुष्मान योजना का लाभ मिल जाता। आर्थिक सहायता लेने के लिए वे अनेकों बार सरकारी कार्यलयों के चक्कर काट चुके हैं आज तक न तो उनको कोई भी आर्थिक सहायता मिली और न ही उनका बीपीएल राशन कार्ड ही बनाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed