फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   आयुर्वेदिक कॉलेज में गड़बड़झाले की शिकायत जांच करने पहुंचे निदेशक

आयुर्वेदिक कॉलेज में गड़बड़झाले की शिकायत जांच करने पहुंचे निदेशक

Tue, 26 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
आयुर्वेदिक कॉलेज में गड़बड़झाले की शिकायत जांच करने पहुंचे निदेशक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
प्रदेश के एकमात्र राजकीय श्री कृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज में गड़बड़झाले की शिकायत को विभाग ने गंभीरता से लिया है। इसके चलते विभाग के निदेशक बलदेव धीमान खुद इसकी जांच कर रहे हैं। वह शनिवार को कॉलेज पहुंचे और उन्होंने 15 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ ही कई शिक्षकों और कॉलेज प्राचार्य से पूछताछ की। करीब तीन घंटे तक वे एक-एक आरोप पर सभी कर्मचारियों के मन की बात खंगालते रहे। हालांकि, मामले की कितनी सच्चाई बाहर आई और विभाग ने इस पर क्या निर्णय लिया, इस बारे में अभी खुलासा नहीं हो सका है।
बता दें कि कॉलेज के एक कर्मचारी ने विभाग के महानिदेशक को एक शिकायत भेजी है। अपने नाम की जगह शुभचिंतक लिखते हुए कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि कॉलेज की कंटीजेंसी ग्रांट सहित परीक्षा हॉल और स्टोर में भ्रष्टाचार हो रहा है। यह भी आरोप लगाए कि आउटसोर्सिंग पर रिश्वत लेकर स्टाफ रखा गया है। उन्होंने परीक्षा सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि रात के समय भी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की जाती है। कॉलेज प्रशासन को भी पूरे मामले की जानकारी है, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इस शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। यह जांच करने के लिए निदेशक ने एक-एक आरोप पर हर स्तर के कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन


निदेशक ने आरोपों को लेकर की जांच : प्रिंसिपल
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. उषा दत्त का कहना है कि विभाग को भेजी शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के लिए ही निदेशक कॉलेज आए थे। वे अपने स्तर पर मामले की पूरी छानबीन और जांच करने के बाद चले गए हैं। लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं, यह जानकारी उन्हीं के पास है। वह बीच में ही सीएम के एक कार्यक्रम में चली गई थी। उनके बाद भी निदेशक कर्मचारियों से मामले को लेकर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed