फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अलग-अलग हादसों में तीन की मौत

अलग-अलग हादसों में तीन की मौत

Mon, 10 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा गांव उमरी एनआईडी के समीप रविवार को सुबह करीब 2 बजे हुआ, जहां एक बोलेरो की अज्ञात वाहन मेें भिड़ंत हो गई। नीलोखेड़ी निवासी करीब 50 वर्षीय रमेश चंद्र शनिवार को पेमेंट लेने के लिए जालंधर गया हुआ था, जिसे लौटते समय रात हो गई। उसे अंबाला तक बस मिली तो वह आगे एक बोलेरो में सवार हो गया। यह बोलेरो उमरी के समीप आते ही आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें रमेश चंद्र की मौत हो गई जबकि चालक अंबाला कैंट निवासी सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना से एएसआई प्रेम चंद पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घायल चालक को एलएनजेपी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
दूसरी घटना में जीटी रोड पर त्यौड़ा थेह के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान बेरथला निवासी रिंकू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रिंकू अपने रिश्तेदारों से मिलकर मोटरसाइकिल पर शाहाबाद से अपने गांव की ओर जा रहा था। जब वह त्यौड़ा थेह के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हेल्पर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही रिंकू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम केे बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

----------------
ट्रेन के नीचे कटने से युवक की मौत
शाहाबाद। शाहाबाद मदनपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन के नीचे कटने से युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान मोंटी निवासी अंबाला के रूप में हुई है। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक मोंटी निवासी अंबाला मदनपुर रेलवे फाटक के पास खड़ा था कि अचानक राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed