फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   40 thousand fraud with student, Kurukshetra

छात्र के साथ 40 हजार की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
40 thousand fraud with student, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शातिर ने खुद एनआईटी का डायरेक्टर बताकर एक छात्र से 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने व्हाट्सएप पर डायरेक्टर की फोटो लगाकर छात्र के साथ बातचीत की थी। विश्वास होने पर छात्र ने आरोपी के दिए अकाउंट में 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थाना केयूके पुलिस को दी शिकायत में अंशुमान सिंह वासी बीटी 403 एनआईटी कैंपस ने कहा कि उसका आईसीआईसीआई बैंक में अकाउंट है। उसके व्हाट्सएप पर 13 फरवरी को मैसेज आया था। इस नंबर के साथ उसकी मैसेज के माध्यम से काफी देर तक बातचीत होती रही। उस व्हाट्सएप नंबर पर एनआईटी के डायरेक्टर फोटो लगी थी। बातचीत करने के बाद उससे 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। व्हाट्सएप नंबर से उसके पास बैंक नाम, अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड और खाताधारक का नाम कृष्ण कुमार भेजा गया था।
विज्ञापन

उसे लगा कि डायरेक्टर की ओर से 40 हजार रुपये की मांग की गई है। विश्वास करके उसने व्हाट्सएप पर मिले अकाउंट नंबर में 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। पैसे ट्रांसफर करने के बाद शक होने पर उसने डायरेक्टर को कॉल करके बातचीत की और पूरी मामले की पूरी जानकारी उन्हें दी। उसके बाद पूरा मामला साफ हो गया। शातिर ने एनआईटी के डायरेक्टर की फोटो लगाकर उसके साथ धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed