{"_id":"680e904bb60c7d0afd00e9ee","slug":"4-kg-870-gram-poppy-husk-found-in-canter-case-filed-against-driver-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-134894-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कैंटर से चार किलो 870 ग्राम चूरापोस्त मिला, चालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कैंटर से चार किलो 870 ग्राम चूरापोस्त मिला, चालक पर केस
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/ईस्माइलाबाद। एनसीबी ने एक कैंटर से चार किलो 870 ग्राम चूरापोस्त बरामद कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट के एएसआई सुरेंद्र कुमार ने थाना में दी शिकायत में बताया कि वे अपनी टीम के साथ अजरावर गांव के बस स्टैंड पर मौजूद थे। उसी समय उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पंजाब व हरियाणा से सामान लोड कर एक कैंटर चालक मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र जाता है।
वापस आते समय राजस्थान से चूरापोस्त खरीद कर लाता है और यहां बेचने का काम करता है। वह ईस्माइलाबाद बाईपास के समीप एक पंचर की दुकान पर कैंटर का पंचर लगवा रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर कैंटर की तलाशी ली तो उसमें से उक्त नशीला पदार्थ बरामद हुआ। चालक की पहचान पंजाब के जिला मोहाली के गांव जौला कलां के रहने वाले सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद