फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   38 students of Gurukul passed the NDA written exam

Kurukshetra News: गुरुकुल के 38 छात्रों ने एनडीए की लिखित परीक्षा की उत्तीर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
38 students of Gurukul passed the NDA written exam
कुरुक्षेत्र। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित एनडीए की लिखित परीक्षा में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 38 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की है, जिससे पूरे गुरुकुल में उत्साह का माहौल है। गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा में गुरुकुल के छात्र कार्तिक, तेजस्वी सिसौदिया, निहार त्यागी, विनायक गौड़, अभिनव राज, अनमोल कुमार सिंह, अमन राठौर, अनिरूद्ध बेनीवाल, हैप्पी शर्मा, अहसास, शुभम् गूलिया, मोहित, रितिक शर्मा, सागर ठकुराल, अरूण दूहन, सुहेल यादव, हितांश गुप्ता, आदित्य शुक्ला, निश्चल बजाज, आदित्य चौधरी, रूद्धप्रताप सिंह, प्रत्युश, राहुल सिंह, आलोक कुमार, अमन पूनिया, सुमित राघव, नकुल, कुनाल, शुभम् सिंह, मधुर प्रताप सिंह, वरूण सांगवान, कृष शर्मा, पार्थ कौशल, तुषार चौधरी, सारांश, आयुष वत्स और सूर्यवंश प्रताप सिंह ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन



डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र देशभर में एनडीए में सबसे अधिक छात्रों के सेलेक्शन के लिए पहचाना जाता है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इसी उद्देश्य से गुरुकुल में एनडीए ब्लॉक की स्थापना की थी, आज उनका सपना फलीभूत हो रहा है। क्योंकि एनडीए के माध्यम से गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने पिछले केवल दो वर्षों में 40 से अधिक उच्च अधिकारी देश को समर्पित किए हैं और आगे भी गुरुकुल इसके लिए संकल्पबद्ध है। गुरुकुल प्रधान राजकुमार गर्ग, प्राचार्य सूबे प्रताप एवं व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने भी लिखित परीक्षा में सफल हुए सभी छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed