फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   35 crores will be spent on the building of Mahabharata Theme Museum, Kurukshetra

महाभारत थीम संग्रहालय के भवन पर खर्च होंगे 35 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
35 crores will be spent on the building of Mahabharata Theme Museum, Kurukshetra
ज्योतिसर तीर्थ पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते उपायुक्त मुकुल कुमार व अन्य अधिकारी। सं? - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत कुरुक्षेत्र को श्रीकृष्ण सर्किट में शामिल किया गया। इस सर्किट के तहत कुरुक्षेत्र के तीर्थों को विकसित करने के लिए प्रथम चरण में करीब 97 करोड़ रुपये मुहैया कराए गए हैं। इसके तहत गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में पर्यटन विभाग की तरफ से महाभारत थीम पर संग्रहालय के भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर करीब 35 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मुकुल कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि महाभारत थीम पर आधारित संग्रहालय के भवन का लगभग 70 फीसदी निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। उपायुक्त ने मंगलवार देर सायं श्रीकृष्णा सर्किट के तहत किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक ली। इससे पहले उपायुक्त मुकुल कुमार, एडीसी अखिल पिलानी, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ अनुभव मेहता, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, अंडर ट्रेनिंग आईएएस जया शारदा, पर्यटन विभाग के कार्यकारी अभियंता गौतम कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने गीता स्थली ज्योतिसर में श्रीकृष्ण सर्किट के तहत किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त ने निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और भवन निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त आदेश भी दिए। उपायुक्त ने पर्यटन विभाग के कार्यकारी अभियंता गौतम कुमार से निर्माण कार्य के बारे में बारीकी से फीडबैक रिपोर्ट भी ली। इस रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त ने कहा कि महाभारत थीम पर आधारित संग्रहालय के भवन का करीब 35 करोड़ रुपये का बजट पारित हुआ। इस बजट में से 25 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है और 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि महाभारत थीम पर आधारित संग्रहालय के भवन का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2022 तक पूरा किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर फोकस रखने के आदेश दिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के विकास के लिए कुरुक्षेत्र को कृष्णा सर्किट में शामिल किया गया है। इस योजना के तहत कुरुक्षेत्र के तीर्थों का विकास करने के लिए सरकार की तरफ से 9734.70 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

इस राशि से ब्रह्मसरोवर, नरकातारी, ज्योतिसर, सन्निहित सरोवर और शहर के विकास कार्य किए जा रहे हैं। गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में महाभारत थीम भवन का 7580 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में निर्माण किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट प्रदेश का मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस महाभारत थीम संग्रहालय भवन में महाभारत के दृश्य को आधुनिक मल्टीमीडिया प्रणाली से दर्शाया जाएगा। साथ ही श्रीमद्भगवद गीता, सरस्वती नदी और वैदिक सभ्यता को भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed