फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   33 Chief Nursing Officer posts vacant in Health Department

Kurukshetra News: स्वास्थ्य विभाग में 33 चीफ नर्सिंग अधिकारी पद खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
33 Chief Nursing Officer posts vacant in Health Department
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्सिंग सिस्टर को लंबे समय से पदोन्नति नहीं दी गई। 18 से 20 साल की नौकरी करने के बावजूद आज तक कुछ स्टाफ नर्सों को पदोन्नति नहीं मिल पाईं। हर माह एक से दो स्टाफ नर्स सेवानिवृत्त भी हो रही हैं। अब नर्सिंग सिस्टर ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र लिख पदोन्नति की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

प्रदेश के 33 चीफ नर्सिंग अधिकारी और 24 में से 23 असिस्टेंट चीफ नर्सिंग के पद खाली पड़े हैं। वहीं प्रदेशभर में नर्सिंग ऑफिसर के 641 पद, नर्सिंग अधिकारी के 488, सीनियर नर्सिंग अधिकारी के 97 पद खाली हैं।
विज्ञापन

पदों के खाली होने से सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पर काम का जिम्मा है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
10 से 12 साल का अनुभव फिर भी प्रमोशन नहीं : पॉलिसी के तहत मैट्रन के पद के लिए नर्सिंग सिस्टर के पद पर सात साल का अनुभव तथा सहायक मैट्रन के लिए नर्सिंग सिस्टर के पद पर पांच साल का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन इन पदों पर 10 से 12 साल से कार्यरत नर्सिंग सिस्टर की पदोन्नति नहीं की जा रही।
वहीं रिजर्वेशन पॉलिसी के तहत मैट्रन के 33 पद व सहायक मैट्रन के 23 पदों में से 20 प्रतिशत पद अनुसूचित जाति की नर्सिंग सिस्टर के हिस्से में आते हैं। पॉलिसी के अनुसार अनुसूचित जाति की सात नर्सिंग सिस्टर को मैट्रन (चीफ नर्सिंग अधिकारी) के पद पर तथा पांच नर्सिंग सिस्टर को सहायक मैट्रन के पद पर पदोन्नति का लाभ मिलना सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed