{"_id":"5a15c0cc4f1c1b4e718b4e88","slug":"31511375052-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी सरकार युवाओं से छीन रही है रोजगार: दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी सरकार युवाओं से छीन रही है रोजगार: दीप
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी सरकार युवाओं से छीन रही है रोजगार: दीप
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
इनसो युवा नेता दीप सांगवान ने कहा कि बीजेपी सरकार ने युवाओं को नौकरी देने का वादा कर सत्ता हासिल की थी। अब सरकार युवाओं को नौकरी देना तो दूर की बात अधिकतर विभागों को निजी कर युवाओं से रोजगार छीन रही है। वे गांव मेघा माजरा में इनसो कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में युवाओं का भविष्य अंधेरे में दिखाई दे रहा है। इसके अलावा सरकार किसानों के खिलाफ नीतियां बना कर किसान विरोधी होने का प्रमाण दे रही है। दादूपुर नहर को बंद करना इस बात का सबूत है कि सरकार किसानों के हितों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि इनसो लगातार कार्यकर्ताओं को अपनी साथ जोड़ कर समाज को जागरूक करने में लगी हुई है। इस मौके पर प्रवीन कुमार, अरविंद कुमार, सूरज, संदीप सिंह, हनी, गोल्डी, हरविंद्र कम्बोज, हरविंद्र, अमरीक सिंह, अजय, अनिल कुमार, सागर आदि मौजूद रहे।