{"_id":"59860eac4f1c1b62728b45d0","slug":"31501957804-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बिना क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार के प्रदेश में 1 लाख युवाओं को नौकरियां प्रदान करेगी : नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बिना क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार के प्रदेश में 1 लाख युवाओं को नौकरियां प्रदान करेगी : नायब सैनी
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-18
-प्रदेश में 1 लाख युवाओं को नौकरियां देगी सरकार : सैनी
- मंगौली जाटान में 1 करोड़ 3 लाख की लागत से बनी सड़क का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार के प्रदेश के 1 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछली हुड्डा सरकार के 10 साल के कार्यकाल के मुकाबले अपने केवल ढाई साल के कार्यकाल में ही 30 हजार युवाओं को नौकरी प्रदान कर दी है और 20 हजार पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि अगले ढाई वर्षों में 50 हजार पदों को भरने के लिए शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए 1 लाख 36 हजार श्रमिकों को 140 करोड़ रुपये का लाभ प्रदान किया है और पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए 9 करोड़ 50 लाख रुपये दिये हैं।
नायब सैनी शनिवार को गांव मंगौली जाटान में 1 करोड़ 3 लाख की लागत से गांव मंगौली जाटान से फौक्सा तक बनी नई सड़क व 9 लाख रुपये की लागत से बली राम के घर से जिले राम के घर तक बनी नई गली की शुरुआत करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक डॉ. पवन सैनी, बंतो कटारिया, धर्मवीर मिर्जापुर, धुम्मन सिंह किरमिच, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता एसपी सरोहा, सरपंच गुरदीप सिंह, के अलावा अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के हरियाणा एक हरियाणवी एक नारे का साकार रूप देने के लिए सरकार ने पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाया है। भाजपा सरकार ने सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाकर वृद्धावस्था पेंशन के नाम पर प्रतिमाह अवैध रुप से हड़पी जा रही 4 करोड़ से अधिक की पेंशन की पहचान कर उसे बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में गरीबों का राशन हड़पने के लिए प्रदेश में बनाए गए 20 लाख अवैध राशन कार्डों की पहचान कर उन्हें बंद कर दिया गया है ताकि कोई भी गरीब लोगों के हकों को हड़प न सके।