{"_id":"636181ce5f6072116f049fb2","slug":"31-thousand-registrations-on-the-first-day-of-online-competition-of-gita-mahotsav-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1261512104","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता महोत्सव की ऑनलाइन प्रतियोगिता के पहले दिन 31 हजार पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता महोत्सव की ऑनलाइन प्रतियोगिता के पहले दिन 31 हजार पंजीकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की ऑनलाइन प्रतियोगिता में देश विदेश के लाखों लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। गीता महोत्सव की आनलाइन प्रतियोगिता एक नवंबर से शुरू हो गई है और यह प्रतियोगिता आगामी 18 नवंबर तक चलेंगी। प्रतियोगिता के पहले दिन ही 31 हजार से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है।
इस वर्ष आनलाइन प्रतियोगिता में पवित्र ग्रंथ गीता, महाभारत तथा 48 कोस के तीर्थों से संबंधित विषय पर प्रश्न पूछे जाएंगे। इस प्रतियोगिता के आयोजन की कमान एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला को सौंपी गई है। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बातचीत करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा एक नवंबर से ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन शुरू कर दिया है। इस प्रतियोगिता का सफल बनाने व अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़ने के लिए एक कमेटी का गठन किया है।
इस कमेटी के द्वारा पवित्र ग्रंथ गीता, महाभारत और 48 कोस के तीर्थों से संबंधित प्रश्नों को पूछा जाएगा। यह कमेटी रोजाना के लिए प्रश्न तैयार करेंगी। प्रतिदिन पांच प्रश्न पूछे जाएंगे और 18 नवंबर तक कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। महोत्सव में पिछले साल भी लाखों लोगों ने आनलाईन प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। इन लोगों ने वेबसाइट पर लाखों हिट्स किए थे। इस वर्ष भी प्रशासन की तरफ से ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन एक नवंबर से शुरू कर दिया गया है और यह आनलाइन प्रतियोगिता आगामी 18 नवंबर तक चलेगी। इन प्रतियोगिताओं में विजेताओं को इनाम राशि के साथ साथ प्रशंसा पत्र भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
यहां किया जा सकता है पंजीकरण
एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 को लेकर गीता प्रश्नमाला का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए 48कोसकुरुक्षेत्र.इंटरनेशनल गीता महोत्सव व कुरुक्षेत्र.जीओवी.इन वेबसाइट पर लिंक डाला गया है। इस प्रतियोगिता के पहले दिन ही 31 हजार से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया लिया है, जिसमें हरियाणा राज्य के 16699 विद्यार्थी, मध्यप्रदेश के 233 विद्यार्थी, 3088 अन्य विद्यार्थी, हरियाणा के 8065 नागरिक, मध्य प्रदेश के 203 नागरिक, भारत के अन्य राज्यों से 2277 नागरिकों सहित विदेशों से 397 नागरिक शामिल है।