फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   300 players showed their strength in sports matches, Kurukshetra

खेल मुकाबलों में 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
300 players showed their strength in sports matches, Kurukshetra
दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते 11 आयु वर्ग के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। गूंज वेलफेयर क्लब की ओर से डीएवी कॉलेज में खंड स्तर पर 17वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कामदेव झा, डीएसपी गुरमेल सिंह, बीईओ वीरेंद्र गर्ग, डॉ. अजय मोहन व डॉ. अशोक दहिया ने ज्योति प्रचलित कर किया। इस प्रतियोगिता 11, 14 और 16 आयु वर्ग के 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
क्लब के अध्यक्ष रजत पांचाल ने बताया कि प्रतियोगिता में दौड़, लांग जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो के खेल हुए। प्रतियोगिता से पहले जिले के 101 सरकारी स्कूलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाए गए थे, जिनमें इन स्कूलों के विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को खेल का प्रशिक्षण दिया गया था।
विज्ञापन

खिलाड़ी तैयार होने के बाद उनके बीच में प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर देवशरण यादव, जगतार सिंह, हरविंद्र सिंह, प्रवीन सैनी, धर्मपाल सैनी, हेमंत, बलजीत, दीपक शर्मा, राहुल पांचाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 आयु वर्ग में 60 मीटर की रेस में गौरव, लवजोत सिंह, सैम, 200 मीटर एलरिक, गौरव, लवजीत, लॉन्ग जंप में लवजोत, अरमान, नमन सैनी, शॉटपुट में हर्षित, गुरसिदक, अंशनूर और रिले में लवजोत, युवराज, जसमीत सिंह, अरमान, अमनदीप, लोकेश, नमन सैनी, नवदीप सिंह, लवप्रीत, हरसिमर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
14 आयु वर्ग की 100 मीटर रेस में हरमन सिंह, अमन पूनिया, विनीत, 200 मीटर में हरमन सिंह, नमन, हर्षित, 600 मीटर में दमन, अनूप, विवेक, लॉन्ग जंप में हरमन, अमन, विनीत, शॉटपुट में अभिषेक, जश्नप्रीत सिंह, जशन और डिस्कस थ्रो में विनीत, गुरनाम सिंह व जश्नप्रीत सिंह पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
16 आयु वर्ग की 100 मीटर रेस में सुनील, अजय मोर, अभिषेक, 200 मीटर में हर्ष, अक्षय, हरमन, 400 मीटर में सुनील, शिवम, अजय, लॉन्ग जंप में सुनील, नमन, देव, शॉटपुट में युनास, दविंद्र सिंह, सागर, डिस्कस थ्रो में हरनूर, रंजीत, दविंद्र और जेवलाइन में दविंद्र,- सोहिल तथा प्रिंस पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
11 आयु वर्ग में 60 मीटर रेस में दिलनूर, राधिका, खुशी, 200 मीटर में दिलनूर, पिंकी, मनदीप, लॉन्ग जंप में सिमरन, पिंकी, शालू, शॉटपुट में खुशी, प्रीत कौर, टीना और रिले में अनमोल, दिलनूर, असमीत, द्वितीय गगनजोत, तमन्ना, अशमी, तानिया और तृतीय मनप्रीत, रहमत, जसमीन, राधिका रहीं।
14 आयु वर्ग की 100 मीटर रेस में जसप्रीत, प्रभजोत कौर, अर्शदीप, 200 मीटर में सिमरन, अर्शदीप, नेहा, 600 मीटर में जसप्रीत, सिमरन, नेहा, लॉन्ग जंप में सिमरन, जसप्रीत, अर्शदीप, शॉटपुट में प्रीत कौर, निशा, सिमरन, रिले में प्रथम सिमरन, जसप्रीत, परवीन, निशा द्वितीय नेहा, हर्ष, प्रभजोत, हरगुन और तृतीय प्रभजोत, अशतर प्रीत, हर्षिता, पलक तथा डिस्कस में सिमरन, जसमीत और गुरजोत रहीं।

16 आयु वर्ग की 100 मीटर रेस में कशक, तृषा, ज्योति, 200 मीटर में रमनजीत, शिवानी, ज्योति, 400 मीटर मेें रमनजीत, कशक, तमन्ना, शॉटपुट में जसमीत, हरप्रीत, रितिका, डिस्कस में हरप्रीत, रमनजीत, जसमीत तथा जैवलिन में हरप्रीत, ज्योति और जसमीत तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed