फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   30 year old problem solved when complaint was lodged in CM window

Kurukshetra News: सीएम विंडो में शिकायत दर्ज कराई तो 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 03:30 AM IST
विज्ञापन
30 year old problem solved when complaint was lodged in CM window
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड पर स्थित श्याम कॉलोनी में रहने वाले लोगों की लगभग 30 वर्षों पुरानी समस्या का समाधान आखिरकार सीएम विंडो के प्रयासों से ही संभव हो पाया। वार्ड नंबर दो के अंतर्गत आने वाली श्याम कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान एवं पूर्व पार्षद पवन शर्मा पम्मी ने बताया कि उन्होंने कॉलोनी की मुख्य गली में सड़क के बीचों-बीच लगे बिजली के खंभों को हटाने के लिए बीते वर्ष में सीएम विंडो पर एक शिकायत दी थी।
विज्ञापन

ताकि इस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस सड़क पर महंत प्रभातपुरी स्कूल भी हैं। इस सड़क पर सारा दिन वाहनों का आवागमन होता रहता है, परंतु सड़क के बीचों बीच लगे बिजली के छह खंभों के कारण जहां सड़क संकीर्ण हो रही थी, वहीं आए दिन सड़क हादसे भी घटित हो रहे थे।
विज्ञापन

इसको देखते हुए उन्होंने सीएम विंडो पर दी अपनी शिकायत में गली में लगे खंभे हटाने की मांग की गई थी। इसके बाद सीएम एमिनेंट पर्सन प्रदीप झांभ ने जहां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ना केवल खुद मौके पर जाकर मुआयना किया बल्कि कॉलोनी में रहने वाले कई लोगों से मुलाकात कर इन खंभों के कारण आने वाली परेशानियों को जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरकार 30 वर्षों के बाद उन्हें इस समस्या से निजात भी दिलाई। कॉलोनी के लोगों की मौजूदगी में बिजली के चार खंभों को और ट्रांसफार्मर को हटाने के आदेश दिए गए। कॉलोनी के निवासियों ने सीएम एमिनेंट पर्सन प्रदीप झांब का स्वागत किया। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि बलबीर सिंह, सरदार अमीर सिंह, वीरेंद्र राणा, जोगा सिंह, सरदूल सिंह, सुमेर चंद जसवंत सिंह, शीशपाल संधू, सतनाम सिंह, बिल्ला संधू, जी पी शास्त्री, विनोद कुमार शर्मा, मास्टर अमरनाथ, मास्टर तिलक राज, प्रेम ग्रोवर आदि मौजूद रहे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed