फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   3.40 lakh looted from groundnut trader, Kurukshetra

मूंगफली व्यापारी से लूटे 3.40 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
3.40 lakh looted from groundnut trader, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। देसी कट्टे के दम पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मूंगफली व्यापारी से तीन लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। आरोपी ने व्यापारी को ट्रैक्टर दिलाने के बहाने लाडवा बुलाया था। शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को नामजद करते उसके चार-पांच अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रामकिशोर वासी अलीगढ़ (यूपी) ने बताया कि वह मूंगफली का व्यापार करता है और उसकी घेसपुर चुंगी जठलाना रादौर में दुकान है। उसके सामने ही रिंकू वासी खुर्दबन की हेयर ड्रेसर की दुकान है। रिंकू के पास गौरव वासी घड़ौली (अंबाला) भी काम करता था, जो रिंकू का रिश्तेदार है। कुछ दिन पहले उसने गौरव से ट्रैक्टर खरीदने का जिक्र किया था। इस पर गौरव ने 11 फरवरी को उसके मोबाइल पर एक ट्रैक्टर की फोटो भेजी थी। इसकी कीमत चार लाख रुपये से ऊपर थी, मगर गौरव ने यह ट्रैक्टर तीन लाख 40 हजार रुपये में दिलाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

उसकी बातों में आकर उसने पिता सोहनलाल से तीन लाख रुपये लेकर अपने भाई गोपी वासी लाडवा के पास पैसे रख दिए थे। शिकायतकर्ता अनुसार 13 फरवरी को सुबह साढ़े 11 बजे वह अपने भाई के पास रखे पैसे लेने घर में आया था। उसके साथ आरोपी गौरव भी आया था, जो बाहर ही खड़ा होकर फोन पर किसी से बातचीत कर रहा था। दोपहर करीब पौने एक बजे वह अपने भाई गोपी व आरोपी गौरव के साथ पैसे लेकर बाइक पर ट्रैक्टर देखने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वह लोग धनोरा-लाडवा रोड पर पहुंचे तो अचानक से दो सफेद गाड़ियां उनके पास आकर रुकी, जिसमें से चार- पांच लोग उतरे और उसकी कनपटी पर देसी कट्टा रख धमकी दी। इसी दौरान उनके साथ बाइक पर पीछे बैठे गौरव ने उसके हाथों से तीन लाख 40 हजार रुपयों से भरा बैग छीन लिया और अन्य आरोपियों के साथ गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। लाडवा थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गौरव को नामजद करते हुए उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed