फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   25 children survived the private school, Kurukshetra

बाल-बाल बच गए निजी स्कूल के 25 बच्चे

Tue, 09 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Tue, 09 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
25 children survived the private school, Kurukshetra
बस को निकाली क्रेन। - फोटो : Amar Ujala
 शहर से 17 किलोमीटर दूर कड़ामी में स्थित एक निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि बड़ा हादसा टल गया और उसमें सवार करीब 25 बच्चे बाल बाल बच गए। बस सड़क किनारे बने गड्ढे में उतर गई। उसमें सवार करीब पांच बच्चों को मामूली चोट आई है। यदि बस पूरी पलट जाती तो गंभीर हादसा हो सकता था। हादसे का कारण बारिश और एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मथाना के पास कड़ामी गांव स्थित मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल की एक बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जब मथाना के आगे कड़ामी गांव के लिए कट के पास बस पहुंची तो सामने मोटरसाइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने तेजी से बस को टर्न किया। बारिश होने के कारण बस असंतुलित हो गई और सड़क छोड़कर किनारे बने गड्ढे में उतर गई। गड्ढा नालीनुमा था।
विज्ञापन


बस के एक तरफ के दोनों टायर उसमें चले गए, जिससे बस आधी झूल गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद बस में सवार बच्चों में दहशत फैल गई और चीख पुकार मच गई। करीब पांच बच्चों को मामूली चोट भी लगी। लेकिन सभी बच्चे सुरक्षित थे। बच्चों को बस से तुरंत उतार कर स्टाफ ने सुरक्षित जगह खड़ा किया और फिर दूसरी बस से स्कूल के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिपली सदर थाने को भी मामले की सूचना मिली। एसएचओ दलिप सिंह के मुताबिक बस असंतुलित होकर सड़क से उतर गई थी। चार पांच बच्चों को चोट भी लगी, लेकिन किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया है। इधर हादसे की जानकारी डीईओ तक नहीं पहुंची। इस संबंध में जब डीईओ परमजीत शर्मा से बात की गई तो वह बोली इस बारे में उन्हें जानकारी ही नहीं है। कायदे से उन्हें मामले की जानकारी दी जानी चाहिए थी। हम स्कूल प्रबंधन से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed