फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   240 beneficiaries were vaccinated against corona

240 लाभार्थियों को लगाया गया कोरोना से बचाव का टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
240 beneficiaries were vaccinated against corona
अमर उजाला फाउंडेशन, सर्व समाज कल्याण सेवा समिति व हिंद संग्राम परिषद के संयुक्त तत्वाधान में दर्राखेड़ा स्थित पंचायती धर्मशाला में कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 240 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इस दौरान सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के संरक्षक नरेश सैनी बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। शिविर में 18 से ज्यादा और 45 से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को बिना बुकिंग के ही कोविड का पहला टीका लगाया गया। जिन व्यक्तियों के पास कोविड के दूसरे टीके का मेसेज आया हुआ उन व्यक्तियों को भी कोविड का दूसरा टीका लगाया गया। शिविर में कृष्णा नगर गामड़ी के प्रभारी डा. प्रदीप के नेतृत्व में टीम ने टीकाकरण किया। इस अवसर पर सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी, संरक्षक नरेश सैनी, मीडिया प्रभारी तरुण वधवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी डोज लेने के बाद रीटा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप भले ही कम हो गया है, लेकिन अभी पूरी एहतियात बरतने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण करवाना बेहद आवश्यक है। टीकाकरण करवाकर कोरोना संक्रमण के फैलाव से काफी हद तक बचा जा सकता है।
विज्ञापन

दूसरी डोज लगने पर भारत भूषण ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में टीका लगवाकर ही विजय हासिल की जा सकती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को खुद आगे आना चाहिए और टीकाकरण करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांशु ने कहा कि अब वह खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। उसके परिवार में सभी ने कोरोना से बचाव का टीका लगवा लिया है। टीके से घबराए नहीं बल्कि जल्द से जल्द अभियान को सफल बन्राएं।
अशविंद्र सिंह ने बताया कि उसने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं। वह दूसरों को भी रोजाना इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। दोस्त, रिश्तेदार या कोई पड़ोस में जब भी किसी से बात होती हैं तो पूछता हूं कि उन्होंने टीकाकरण कराया या नहीं।
दर्शन लाल सैनी ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन और समिति कोविड काल में लगातार रक्तदान और टीकाकरण शिविरों की आयोजन कर रही है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। अन्य संस्थाओं को भी इनके प्रेरणा लेते हुए इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए।

सर्व समाज कल्याण समिति के संरक्षक नरेश सैनी ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराना बहुत जरूरी है ताकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सके। वैक्सीनेशन करवाने के लिए अब पंजीकरण करवाने की जरूरत नहीं है, साथ में अपना आधार कार्ड ले जाएं और वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर मौके पर ही वैक्सीनेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed