{"_id":"5a872f994f1c1ba1268bac39","slug":"21518808985-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
आंगनबाड़ी वर्करों, हेल्परों और खाना बनाने वालीं मदर ग्रप की महिलाओं ने जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन का धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। इस धरने में जिले भर की लगभग सभी आंगनबाड़ी वर्करों, हेल्परों और खाना बनाने वाली मदर ग्रुप की महिलाओं ने भाग लिया।
धरने में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों की संख्या बढ़ती जा रही है। सभी आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए दिनभर जोरदार नारेबाजी कर रही हैं। धरने का नेतृत्व आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की जिला सचिव कलावती ने किया। धरने को जनसंघर्ष मंच की उषा कुमारी, परमजीत और बलजीत ने भी संबोधित किया। आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन ने तहसीलदार को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। इससे पहले जिले की सभी आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर और मदर ग्रुप की महिलाएं नए बस अड्डे के पास लाल बत्ती चौक के पास पहुंचीं। वहां से प्रधानमंत्री मोदी के पुतले की शव यात्रा निकालते हुए सेक्टर-13 के मार्केट से होते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंची। यहां पहुंचकर आंदोलनरत महिलाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका।
इस दौरान पुलिस कर्मचारी महिलाओं के साथ साथ चलते नजर आए। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे धरना देती रहेंगी। यूनियन की जिला सचिव कलावती ने केंद्र और प्रदेश सरकार को महिला विरोधी बताया। उन्होंने जींद में आंगनबाड़ी वर्करों को गिरफ्तार करने की निंदा की। कहा कि अब आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों का धैर्य जवाब दे चुका है। अब वे सरकार से अपना हक लेकर ही रहेंगी। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगें नहीं मानीं गईं तो वे इस आंदोलन को और भी तेज कर देंगी। साथ ही सड़कों पर उतर आएंगी। इसलिए जब तक उनको सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता, तब तक वह अपना आंदाेंलन जारी रखेंगी। सचिव कलावती ने कहा कि सरकारें लगातार महिलाओं के साथ अन्याय करती आ रही हैं, लेकिन अब महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर रहेंगी।