{"_id":"5a468be84f1c1bfc0f8b6984","slug":"21514572776-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय गांधी स्कूल के विद्यार्थियों ने विज्ञान मंथन परीक्षा में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय गांधी स्कूल के विद्यार्थियों ने विज्ञान मंथन परीक्षा में दिखाई प्रतिभा
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय गांधी स्कूल के विद्यार्थियों ने विज्ञान मंथन परीक्षा में दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल लाडवा के विद्यार्थियों ने केंद्र सरकार द्वारा आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा में प्रतिभा पेश की। जिला स्तर पर 18 में से संजय गांधी स्कूल के आठ विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास की है। इसमें से दो छात्राओं ने राज्य स्तर पर स्थान पाया है। यह प्रतियोगिता केंद्र सरकार द्वारा स्कूली स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है। यह ऑनलाइन एप के माध्यम से आयोजित की गई।
इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सचिव रविंद्र बंसल ने बताया कि इस परीक्षा में जिला स्तर पर कुल 18 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें से आठ विद्यार्थी संजय गांधी स्कूल से है। इन विद्यार्थियों में से कक्षा सात की अंशिका, कक्षा सात की ही गायत्री राज्य स्तर के लिए चुनी गई हैं। जिला स्तर पर विजेता रहे छात्र कक्षा नौ के गुरप्रीत सिंह, कक्षा नौ के हरदीप और कक्षा नौ के रमनीक, कक्षा दस के अविरल, कक्षा दस के शिवांशु, कक्षा 11 की गुंजल, कक्षा 11 की हर्षिता, कक्षा 11 की श्रुति ने अपने लेवल में जीत दर्ज की है। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल धर्मेंद्र खेड़ा, वाइस प्रिंसिपल नरेंद्र शर्मा, चीफ कोऑर्डिनेटर सुशीला दुआ आदि ने विजेता प्रतिभा को बधाई दी।