{"_id":"5a453f204f1c1bce408bfbec","slug":"21514487584-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का विकास और जनसेवा ही कांग्रेस का ध्येय : धंतौड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
कांग्रेस पार्टी का 133वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने राष्ट्रगान के साथ की। कांग्रेस की वर्षगांठ पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और पूर्व विधायक के कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया। पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही गरीबों की मदद की है। देश के विकास किया है। लेकिन, अब अब जो भाजपा सरकार आई है, वह दलित विरोधी है। धर्म और जात-पात के नाम पर लोगों को लड़वाने में लगी है। भाजपा जैसी पार्टियां ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है। कांग्रेस सदैव बनी रहेगी और देश सेवा करती रहेगी। इसी तरह कांग्रेस आईटी सेल के जिलाध्यक्ष रणजीत त्यौड़ी के कार्यालय पर भी स्थापना दिवस मनाया गया। युवा कांग्रेस नेता कुलविंद्र ढकाला और आईटी सेल के जिलाध्यक्ष रणजीत त्यौड़ी ने कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया। रणजीत त्यौड़ी ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जिसने सभी को सम्मान दिया है। इस अवसर पर रणधीर कश्यप सुलखनी, लखविंद्र लखा, दीपा गौरीपुर, संदीप संभालखी, अजयपाल गोगपुर, सतनाम दामली, आशीष कोहली, सतविंद्र दाऊमाजरा, देवेंद्र शर्मा खेड़ा, हरपाल खानपुर, बलवान मदनपुर, रिंका, बिल्ला वडैच, सुभाष चकवालिया, भरत सिंह बीबीपुर, रामकुमार जंधेड़ी, हरविंद्र रहल छपरा, गुरदास अहमदपुर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।