फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बेटे को गोली मारी, व्यापारी पिता व सेल्जमैन पर तानी रिवाल्वर और लूटे 70 हजार

बेटे को गोली मारी, व्यापारी पिता व सेल्जमैन पर तानी रिवाल्वर और लूटे 70 हजार

Sun, 18 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बेटे को गोली मारी, व्यापारी पिता व सेल्जमैन पर तानी रिवाल्वर और लूटे 70 हजार
बेटे को गोली मारी, व्यापारी पिता और सेल्समैन पर रिवॉल्वर तानकर लूटे 70 हजार
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। नेशनल हाईवे पर कनीपला गांव के पास कार सवार 4-5 अज्ञात युवकों ने अंबाला निवासी एक युवक को गोली मारने के बाद उसके व्यापारी पिता और सेल्समैन पर रिवॉल्वर तान कर कार में रखा बैग लूट लिया। इसमें 70 हजार की नगदी, सवा लाख के चेक व अन्य कागजात भी थे। शनिवार की रात को लगभग 10 बजे इस घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। इस घटना में व्यापारी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को यहां के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने घायल के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में कस्तूरी लाल छाबड़ा ने बताया कि वह अंबाला के सेक्टर-7 अग्रसेन चौक पर छाबड़ा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से कपड़े का व्यापार करते हैं। शनिवार को उसके साथ उसका बेटा ईशान छाबड़ा और सेल्समैन डिंपल कलेक्शन करने के लिए करनाल गए हुए थे। शनिवार रात को करीब 9.10 मिनट पर वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से करनाल से अंबाला के लिए रवाना हुए। उस समय गाड़ी ईशान चला रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह गांव कनीपला के पास पहुंचे तो पुल पर ही एक गाड़ी विपरीत दिशा से आई और उनकी कार की परिचालक की साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद जब उसका बेटा ईशान छाबड़ा कार से नीचे उतरा तो दूसरी कार से कपड़े से मुंह ढके 4-5 व्यक्ति नीचे उतरे। उनके पास रिवॉल्वर थी। उनमें से एक व्यक्ति ने उसके बेटे ईशान छाबड़ा के पैर पर फायर कर दिया। जो गोली ईशान के पैर को आरपार करते हुए उसके बूट में घुस गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि ईशान को घायल करने के बाद लुटेरों ने उस पर और सेल्समैन पर रिवॉल्वर तान दी। उनमें से एक व्यक्ति उनकी कार में घुसकर नकदी से भरा बैग उठाकर अपनी कार में जा बैठा और इसके बाद लुटेरे वहां से फरार हो गए। बैग में 70 हजार रुपये नगद और सवा लाख रुपयेचेक थे। घायलावस्था में उन्होंने ईशान को शाहाबाद के मोहड़ी गांव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह करीब 20-25 साल से यह व्यापार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बूथ पर पुलिसकर्मी को अपना फोन देकर करवानी पड़ी एसएचओ से बात
शिकायतकर्ता ने बताया कि घटनास्थल करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर उन्हें पुलिस बूथ दिखाई दिया। वह पुलिस बूथ में गए लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मचारी के पास कोई वाहन भी नहीं था बल्कि उस कर्मचारी ने पिपली थाना प्रभारी को सूचना भी उन्हीं के फोन से दी। इस पर करीब 15 मिनट के बाद थाना प्रभारी वहां पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद कार्रवाई शुरू की। उधर सदर थाना प्रभारी का कहना है कि घटना के दौरान घटना के दौरान पुलिस बूथ पर तीन कर्मी मौजूद थे तो वहीं सूचना मिलने के तत्काल ही वह भी टीम के साथ पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंगाले गए टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे : एसएचओ
पिपली सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने ही घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया। तत्काल ही वीटी कर सभी नाकों पर पुलिस को सक्रिय कर दिया गया। पता चला था कि आरोपी करनाल की ओर फरार हुए हैं। इसके चलते घरौंडा स्थित टोल प्लाजा पर भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed