Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   लोकमंगल की सेवा भी ईश साधना के समान

लोकमंगल की सेवा भी ईश साधना के समान

Mon, 11 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
लोकमंगल की सेवा भी ईश साधना के समान

विज्ञापन
लोकमंगल की सेवा भी ईश्वर की साधना जैसा
- गायत्री पुरश्चरण अनुष्ठान के चौथे दिन डीसी डॉ. एसएस फुलिया भी पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में गायत्री पुरश्चरण अनुष्ठान के चौथे दिन रविवार को मुख्य यज्ञशाला में डीसी डॉ. एसएस फुलिया भी पूजन करने पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मस्वरूप के संग विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने फुलिया का माल्यार्पण कर प्रसाद भी दिया।

पुरश्चरण अनुष्ठान में आचार्य मायाराम रतूड़ी, रणबीर भारद्वाज, राजेश लेखवार शास्त्री एवं प्रदीप थपलियाल सहित 108 विद्वान ब्राह्मणों ने उद्योगपति गिरधर गोपाल डालमिया, माता भगवती देवी, निर्मला डालमिया, मनीष डालमिया, विजय डालमिया, राधिका डालमिया, पुनिता डालमिया, सरोज बाई, सुधा बाई तथा पिंकी बाई को तपश्चर्या अर्थात तितीक्षा पूजन कराया। आचार्य मायाराम रतूड़ी ने तपश्चर्या के बारे में बताया कि साधना करते समय जीवन की सुविधाओं का स्वेच्छा पूर्वक परित्याग करना ही तप है। इसमें कष्ट साध्य जीवन के अभ्यास को भी स्वीकार किया जाता है। उन्होंने सर्वकल्याण की भावना से चल रहे अनुष्ठान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि विलासपूर्वक जीवन में मनुष्य की आवश्यकताएं और आकांक्षाएं भी बढ़ती जाती हैं, जिससे मनुष्य परमार्थ प्रयोजन के लिए कुछ करना तो दूर सोचना भी भूल जाता है। इसीलिए अनुष्ठानों में अल्प साधनों और सुविधाओं से तपश्चर्या बताई गई है। इसी से लोक मंगल की सेवा साधना ईश्वरीय उपासना का अभिन्न अंग बताया है। ब्रह्मचारी ने बताया कि विश्व की सेवा आराधना से विरक्त रहकर मात्र पूजा अर्चना से ही जीवन का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। अनुष्ठान के समापन के उपरांत यजमानों द्वारा आह्वान किए देवी-देवताओं की आरती की गई। इसके उपरांत यजमान परिवार के सदस्यों ने गुरु पूजन के साथ श्रद्धा एवं सेवा की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed