फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   200 grams of opium recovered from three people in the car, controlled

कार सवार तीन लोगों से 200 ग्राम अफीम बरामद, काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
200 grams of opium recovered from three people in the car, controlled
अपराध अन्वेषण शाखा-एक ने कार सवार तीन लोगों को 200 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पिपली से होते हुए पिहोवा जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी चरणजीत सिंह निवासी रंधावा, कुलवंत सिंह निवासी रामनगर जिला पटियाला (पंजाब) व लखविंद्र सिंह निवासी बौपर (कैथल) को अदालत के आदेश से दो दिन रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अपराध अन्वेषण शाखा-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम उमरी के पास जीटी रोड पर बनी पुलिस पोस्ट के पास मौजूद थी। उसी समय टीम को सूचना मिली कि करनाल की तरफ से एक वेरना कार कुरुक्षेत्र आ रही है। इस कार में सवार चरणजीत सिंह, कुलवंत सिंह व लखविंद्र सिंह उमरी चौक से होते हुए पिहोवा की तरफ जाएंगे। उनके पास काफी मात्रा में अफीम है। सूचना पर टीम ने सर्विस रोड पर नाकाबंदी करके डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र को मौके पर बुला लिया और नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को करनाल की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी। शक होने पर टीम ने उसे रोककर कार सवार लोगों से पूछताछ करके उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस पर आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed