{"_id":"5f1850f18ebc3ea08b5c0d71","slug":"20-thousand-money-recover-from-candy-baba-kurukshetra-news-knl38179288","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस रिमांड के दौरान दो बार अपने ब्यानों से मुकरा कैंडी बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस रिमांड के दौरान दो बार अपने ब्यानों से मुकरा कैंडी बाबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शरीफगढ़ में स्थित डेरा वड़भाग सिंह के संचालक राजेश उर्फ कैंडी पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहा है। शाहाबाद पुलिस रिमांड के दौरान भी कैंडी दो बार अपने बयानों से मुकर गया। हालांकि पुलिस ने कैंडी की निशानदेही पर 20 हजार रुपये बरामद करने में सफलता हासिल की है, लेकिन इसके लिए पुलिस को काफी डीजल फूंकना पड़ा है। मामले के जांच अधिकारी एसआई राजपाल ने राजेश उर्फ कैंडी को 20 जुलाई को तीन दिन के रिमांड पर रिकवरी करने के लिए लिया था। पुलिस पूछताछ में कैंडी ने कहा कि उसने राशि पठानकोट में रखी हुई है।
जब पुलिस कैंडी को पठानकोट लेकर जा रही थी तो रास्ते में राजपुरा पंजाब के पास कैंडी ने पुलिस से कहा कि राशि पठानकोट नहीं दिल्ली में उसकी पत्नी के पास है। जिस पर पुलिस टीम कैंडी को राजपुरा से वापस ले आए और दिल्ली की ओर ले गए, लेकिन पानीपत पहुंचने के बाद कैंडी फिर अपने बयानों से मुकर गया और बोला कि उसने राशि अंबाला बलदेव नगर में किराए के मकान में रखी हुई है। जिस पर पुलिस पानीपत से वापस पहुंची और कैंडी द्वारा बताए गए पते अंबाला बलदेव नगर में ले गई। जहां किराए के मकान में पुलिस ने 20 हजार रुपये की राशि बरामद की है। इसके अलावा कैंडी से कुछ भी बरामद नहीं हो सका है।
जांच अधिकारी एसआई राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को कैंडी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पंचकूला के सेक्टर 25 के मकान नंबर 1565 में रहने वाले रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर नसीब सिंह ने कुरूक्षेत्र जिला पुलिस अधीक्षक को शाहाबाद के गांव शरीफगढ़ के डेरा वड़भाग सिंह के ढोंगी बाबा राजेश उर्फ कैंडी और महिला इंदू राणा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है। जिसमें शिकायतकर्ता ने ढोंगी बाबा पर 30 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए राशि वापस दिलाने की मांग की थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा है कि राजेश उर्फ कैंडी ने 30 लाख के बदले 1 करोड़ रुपये की बरसात करने का दम भरा था लेकिन बात में उनकी राशि लेकर चंपत हो गया। इस अवसर पर एचसी बलजीत कुमार और अरूण कुमार भी मौजूद रहे।