Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   20 couples tied the knot in the wedding ceremony

Kurukshetra News: विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 20 जोड़े

Sun, 30 Nov 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 30 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
20 couples tied the knot in the wedding ceremony
कुरुक्षेत्र। नवविवाहितों को आशीर्वाद देते स्वामी अवधेशानंद, अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी। स्
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में गीता महोत्सव के अवसर पर गरीब परिवारों की कन्याओं का 34वां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें संत महापुरुषों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। साधनहीन व गरीब परिवारों की 20 कन्याओं का पूरे विधि विधान के साथ विवाह संपन्न हुआ। समारोह में वैवाहिक जीवन में जरूरत का सामान नव दंपतियों को उपहार स्वरूप दिया गया। विवाह करवाने पहुंचे जोड़ों का श्री जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने एक पिता की भांति स्वागत किया और कन्याओं को अपनी बेटी बताया। समारोह में विशेष तौर पर जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि व देश के विख्यात कथावाचक कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर ने शिरकत की। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि अब तक श्रीमती सारा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने विद्यापीठ में अढ़ाई हजार से अधिक जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का विवाह संपन्न करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed