{"_id":"61e8720b60a96501cb73224b","slug":"195-corona-infected-including-deputy-civil-surgeon-kurukshetra-kurukshetra-news-knl96542738","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप सिविल सर्जन सहित 195 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप सिविल सर्जन सहित 195 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेतीं एलटी गुरदीप। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ और उप सिविल सर्जन सहित 195 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 60 वर्षीय सेवानिवृत्त उपायुक्त, गुरुद्वारा रोड पिहोवा वासी 31 वर्षीय चिकित्सक, सीएचसी बारना से 58 वर्षीय एलएचवी, 29 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी, 28 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी और 28 विद्यार्थी भी शामिल हैं।
स्त्री रोग विशेषज्ञ के कोरोना संक्रमित होने पर जिला अस्पताल के गायनी विभाग की नर्सिंग स्टाफ और गर्भवतियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सिजेरियन के लिए गर्भवतियों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल या फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ सकता है। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सारा अग्रवाल का कहना है कि स्त्री रोग विशेषज्ञ के संक्रमित होने से स्वास्थ्य सेवाएं थोड़ी प्रभावित जरूर हुई है, लेकिन अस्पताल के ही सर्जन डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कमान संभाली हुई है। इनके साथ-साथ निजी अस्पताल से स्त्री रोग विशेषज्ञ को जरूरत पड़ने पर अस्पताल बुलाया जा रहा है।
जिले में बुधवार को 195 मरीज कोरोना संक्रमित मिलने के बाद एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 704 तक पहुंच गया है। इनमें से 631 मरीजों को होम आइसोलेट हैं और 73 मरीजों को जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। कुरुक्षेत्र में अब तक 360 मरीजों की कोविड से मौत हो गई। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 648328 में से 622629 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया बुधवार को भी अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों से लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1376 सैंपलों में से 195 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि 157 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अभी तक 23 हजार 892 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 22 हजार 828 मरीज ठीक हो चुके हैं।
165 स्थानों में दिए कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिले में 165 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। इतना ही नहीं, संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। उधर, जिले में 155 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया गया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।