फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1930 students will be distributed tablets

1930 विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे टैबलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
1930 students will be distributed tablets
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त मुकुल कुमार। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। अब राजकीय स्कूलों में पढ़ने के लिए होनहार विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से टैबलेट दिए जाएंगे। इस टैबलेट में विशेष सॉफ्टवेयर होने के साथ-साथ नेट की सुविधा भी होगी। इन टैबलेट को विद्यार्थियों को सुपुर्द करने के लिए तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पांच मई को ऑनलाइन प्रणाली के जरिए टेबलेट वितरण करने की प्रक्रिया को शुरू करेंगे।
विज्ञापन

अहम पहलू यह है कि प्रदेश भर में पांच लाख विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। इनमें से कुरुक्षेत्र के लगभग 1930 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। ये टैबलेट नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दिए जाने हैं। फिलहाल ये टैबलेट 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को पांच मई को दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार टेबलेट वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय महामारी के कारण जब स्कूल बंद हो गए थे। उस समय ऑनलाइन प्रणाली से शिक्षा ग्रहण करने का एकमात्र माध्यम बचा था। इस संकट की घड़ी में जिन बच्चों के पास स्मार्ट फोन थे वह बच्चे ऑनलाइन प्रणाली से शिक्षा ग्रहण कर रहे थे और कुछ ऐसे होनहार विद्यार्थी थे, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं थे। इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने होनहार बच्चों को टेबलेट देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सभी जगहों पर कार्यक्रम की तैयारियां समय रहते पूरी करने के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांच मई को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ऑनलाइन प्रणाली से बातचीत भी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की लगभग 632 छात्राओं को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा लाडवा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 408, जीएसएसएस शाहाबाद में 411, जीएस गर्ल्स स्कूल पिहोवा में 211, राजकीय स्कूल मंगोली जाटान बाबैन में 268 टैबलेट वितरित किए जाएंगे। सभी स्कूलों में विद्यार्थियों से आईडी प्रूफ लेकर टैबलेट को तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर एडीसी अखिल पिलानी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम भट्टी आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed