{"_id":"595002f24f1c1b326f8b45f1","slug":"191498415858-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी घोषणापत्र में सफाई कमचारियों से किए वायदों को पूरा करे भाजपा सरकार : बंता राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी घोषणापत्र में सफाई कमचारियों से किए वायदों को पूरा करे भाजपा सरकार : बंता राम
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंता राम वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के दौरान सफाई कर्मचारियों को वेतन बढ़ाने का वायदा किया था। उसको पूरा करके वाल्मीकि समाज के आए दिन होते उत्पीड़न से बचाया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सरकार के वायदे के अनुसार 15 हजार रुपये प्रति माह मेहनताना न देकर उनका शोषण किया जा रहा है। वे रविवार को बाबैन अनाजमंडी में स्थित विश्रामगृह में सफाई कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिन अनुसूचित जातियों को अभी तक आरक्षण में शामिल नहीं किया गया था वे जातियां आज भी सुविधाओं से वंचित रह गई हैं। ऐसे में सरकार उन जातियों को आरक्षण का लाभ देने का प्रावधान सुनिश्चित करवाकर अपने वायदे को भी पूरा करे। उन्होंने कहा कि केवल वाल्मीकि समाज ही एक ऐसा समाज है जिसका आज सबसे अधिक शोषण हो रहा है यदि वाल्मीकि समाज के कार्य को देखा जाए तो इन्हें एक टैक्रिकल ग्रेड के बराबर नौकरी दी जानी चाहिए। मौके पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सीता राम, जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, ब्लॉक प्रधान बलबीर ङ्क्षसह, ओम प्रकाश, अंकुश कुमार सांवला, लखविंद्र बरगट, राजेश, सुरता राम, सवर्ण ङ्क्षसह व अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।