फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पहले गांव में कपड़ा बेचा फिर खेतों में जाकर लगा लिया फंदा

पहले गांव में कपड़ा बेचा फिर खेतों में जाकर लगा लिया फंदा

Thu, 15 Jun 2017 12:12 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
पहले गांव में कपड़ा बेचा फिर खेतों में जाकर लगा लिया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा। गांवों में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले युवक ने बुधवार दोपहर को गांव मेहरा में एक किसान के खेत में जाकर फांसी लगा ली। मृतक की उम्र 26-27 साल है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना गांव मेहरा के ही सतपाल ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लाडवा थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके पर से सबूत एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिया। मृतक युवक गांव-गांव जाकर कपड़े बेचने का काम करता था। बुधवार को गांव मेहरा में कपड़े बेचने के बाद गांव के ही किसान जगीर सिंह के खेतों में जाकर इस युवक ने पेड़ पर अपने ही परने से फांसी लेकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच के बाद ही आत्महत्या करने के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed