फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   18 police teams launched operation attack in the district, 20 arrested

Kurukshetra News: पुलिस की 18 टीमों ने जिले में चलाया ऑपरेशन आक्रमण, 20 दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
18 police teams launched operation attack in the district, 20 arrested
कुरुक्षेत्र। अ​भियान के तहत दुकान की जांच करते पुलिसकर्मी।
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से अपराध पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाया गया। पुलिस की 18 टीमों ने अलग-अलग इलाके में जाकर छानबीन की। इसके तहत पुलिस ने अलग-अलग 17 मुकदमे दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का फोकस पीओ, बेल जंपर, मोस्ट वांटेड अपराधी, अवैध असलहा रखने वालों व नशीले पदार्थों के धंधे में लिप्त आरोपियों पर रही।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि अल सुबह ही इन टीमों के प्रभारियों ने अपने-अपने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने अलग-अलग 17 मामले दर्ज किए, जिनमें आबकारी अधिनियम के तहत 12 मामले दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 104 बोतल ठेका शराब व 210 लीटर लाहन बरामद कर एक चलती भट्टी को पकड़ा। वहीं 4440 रुपये की सट्टा राशि के साथ चार सटोरियों को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज दो आरोपी पकड़े, जिनसे चार किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन

बताया कि अभियान के दौरान पीओ तथा बेल जंपर तथा मोस्ट वांटेड अपराधी को भी काबू किया गया। एक बेल जंपर तथा हत्या मामले में भगोड़ा घोषित आरोपी को काबू किया गया। वहीं यातायात पुलिस ने लेन ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन करने वाले 85 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस का मकसद नागरिकों को भयमुक्त माहौल प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed