फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   18 lakh cheated in the name of sending to America, five members of the same family named

Kurukshetra News: अमेरिका भेजने के नाम पर 18 लाख ठगे, एक ही परिवार के पांच सदस्य नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
18 lakh cheated in the name of sending to America, five members of the same family named
कुरुक्षेत्र। अमेरिका भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने 25 लाख रुपये में अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

थाना कृष्ण गेट में दर्ज शिकायत में अवतार सिंह निवासी दुखभंजन कॉलोनी ने कहा कि वह एक दिन सवारी छोड़ने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट गया था। वहां पर उसे पुनीत बनोत व पर्व उर्फ लक्की मिले थे। उन्होंने जालंधर जाने की बात कही। पांच हजार रुपये में सहमति होने पर वे जालंधर के लिए चल दिए। रास्ते में वे रात को पिपली चाय पीने के लिए रुके तो शिकायतकर्ता ने उन्हें बताया कि वह कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। इस पर उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोपियों ने उसे बताया कि वे लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उन्होंने उसके बेटे को अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। बताया कि वे अमेरिका भेजने के लिए 25 लाख रुपये लेते हैं, मगर उसके बेटे को 18 लाख रुपये में अमेरिका भेज देंगे। फरवरी 2022 में उसके मोबाइल पर पुनीत बनोत का फोन आया कि अमेरिका के वीजा लग रहे हैं। वह अपने बेटे को लेकर नोएडा सेक्टर-12 आ जाए। मार्च 2022 में वह अपने साले अमरीक सिंह व बेटे गुरविंद्र सिंह को आरोपियों के पास ले गया। उन्हें बताया कि गुरविंद सिंह को मर्चेंट नेवी वर्कर बनाकर अमेरिका भेज देंगे। इसके लिए उन्हें 18 लाख रुपये देने होंगे और सारे रुपये पहले लेंगे। दो अप्रैल की रात को पुनीत बनोत, पर्व उर्फ लक्की कुमार, मुस्कान, मीरा व मनु उनके घर आए और कहा कि जल्दी से रुपये दे दो नहीं तो 15 अप्रैल के बाद अमेरिका के वीजा बंद हो जाएंगे। आरोपी उसके बेटे की फोटो, कागजात व प्रमाणपत्र की प्रतियां ले गए। उसके बाद शिकायतकर्ता की पत्नी ने आरोपियों के बताए बैंक खाते में 18 लाख रुपये की राशि आरटीजीएस के जरिए भेजी। 19 अप्रैल 2022 को उन्हें दिल्ली बुलाया और होटल में ठहराया को दिल्ली चले गए, मगर उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। उसके बाद वे लगातार आरोपियों को फोन करते रहे, मगर उनके नंबर बंद मिले। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed