फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1765 candidates appeared for NEET amid tight security, 50 were absent

Kurukshetra News: कड़ी सुरक्षा में 1765 अभ्यर्थियों ने दी नीट, 50 गैरहाजिर रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
1765 candidates appeared for NEET amid tight security, 50 were absent
कुरुक्षेत्र। कुवि के आईआईएचएस परीक्षा केंद्र में परीक्षा देकर निकलने के दौरान विद्यार्थी साथ मे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले के सात केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 1815 में से 1765 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 50 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। दिव्यांग परीक्षार्थियों को विशेष सुविधा के तहत एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया।
नीट परीक्षा के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के ब्लॉक ए और बी में दो केंद्र, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ब्लॉक ए, बी और सी में तीन केंद्र, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मथाना और राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुरुक्षेत्र को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। हर केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही। पुलिस द्वारा परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। हालांकि, परीक्षा समाप्त होते ही कई केंद्रों के बाहर वाहनों की भीड़ बढ़ गई, जिससे कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालने में लगे रहे। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को अभिभावकों और शिक्षकों से साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर सख्त निर्देशों के तहत कई वस्तुओं के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी रही और नेटवर्क प्रतिबंध के लिए जैमर लगाए गए। परीक्षार्थियों की चेकिंग कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल रोल नंबर और वैध पहचान पत्र दिखाने के बाद ही दिया गया। स्मार्ट वॉच, खाद्य वस्तुएं, पानी की बोतल और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं पूरी तरह प्रतिबंधित रही। धारा 163 लागू की गई थी।

कुरुक्षेत्र। कुवि के आईआईएचएस परीक्षा केंद्र में परीक्षा देकर निकलने के दौरान विद्यार्थी साथ मे

कुरुक्षेत्र। कुवि के आईआईएचएस परीक्षा केंद्र में परीक्षा देकर निकलने के दौरान विद्यार्थी साथ मे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed