{"_id":"5c86bacebdec22142773a491","slug":"171552333518-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण नाले में फेंकने के मामले में रिमांड के बाद पांच आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण नाले में फेंकने के मामले में रिमांड के बाद पांच आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रूण मामला: रिमांड के बाद पांचों आरोपी जेल में
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। गर्भपात कर भ्रूण को नाले में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन महिला सहित पांच आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। काबिलेजिक्र है कि 5 मार्च को निजी अस्पताल के साथ लगते गंदे पानी के नाले में करीब चार माह का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस एवं सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भ्रूण और अन्य साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की। पुलिस ने अस्पताल एवं आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों की पहचान हुई और इसके बाद पुलिस ने नाजनी बेगम, उसकी सहयोगी जमिला खान, शकीला और राजकुमार को काबू किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए सभी को रिमांड पर लेने की मांग की। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान सभी कड़ियों को जोड़ा तो पता चला कि मामला लिंग जांच के बाद गर्भपात करने का है। पुलिस ने एमटीपी किट देने वाले मेडिकल स्टोर संचालक सुरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं जांच के दौरान उक्त व्यक्ति के मेडिकल स्टोर से काफी मात्रा में अवैध दवाइयां भी बरामद हुई हैं। एएसआई रामचंद्र ने बताया कि महिला ने जिस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लिंग जांच कराई थी, उसपर भी दबिश देने की योजना है।