फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दुनिया की पहली आयुष यूनिवर्सिटी होगी

दुनिया की पहली आयुष यूनिवर्सिटी होगी

Tue, 12 Feb 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की पहली आयुष यूनिवर्सिटी होगी
दुनिया के पहले आयुष विश्वविद्यालय का आज शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन

-कुरुक्षेत्र आयुष विश्वविद्यालय में प्राचीन और आधुनिकता का होगा समावेश
- शोध,आधुनिक सुविधाओं सहित अधिक से अधिक संसाधन उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस होगा
राजेश शांडिल्य
कुरुक्षेत्र।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे,वो देश ही नहीं,बल्कि दुनिया की पहली आयुष यूनिवर्सिटी होगी। इस शैक्षणिक संस्थान में प्राचीन और आधुनिकता का समावेश होगा, जिसमें आयुष के सभी संकायों की शिक्षा प्रदान की जाएगी और आयुर्वेद, योग, युनानी, सिद्धा तथा होम्योपैथी की स्नातकोतर की शिक्षा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसका सबसे बड़ा लाभ हरियाणा के युवाओं को मिलेगा और उन्हें अपनी प्राचीन एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति की भी जानकारी मिलेगी। मंगलवार को राष्ट्रीय स्वच्छता शक्ति सम्मेलन 2019 के दौरान प्रधानमंत्री मंगलवार को हरियाणा प्रदेश में जिन पांच परियोजनाओं का शिलान्यास और एक परियोजना का उद्घाटन कर सौगात देने का काम करेंगे। उनमें से एक परियोजना आयुष यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र भी शामिल है। इस विश्वविद्यालय के लिए फतुहपुर गांव की पंचायत ने 100 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव पारित कर यह भूमि राज्य सरकार को सौंपी थी,जिसके बाद इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपनी स्वीकृति दी थी। यहां बता दें कि इससे पहले हरियाणा का एकमात्र राजकीय आयुष महाविद्यालय भी कुरुक्षेत्र में है। अब राजकीय आयुष महाविद्यालय के बाद विश्वविद्यालय के निर्माण से इस दिशा में बड़ा कदम अग्रसर होगा। हालांकि आयुष यूनिवर्सिटी के अलावा कुरुक्षेत्र का राजकीय आयुर्वेद कॉलेज सेक्टर-8 में पहले की तरह सेवाओं में उपलब्ध रहेगा। आयुष विश्वविद्यालय में शोध,आधुनिक सुविधाओं सहित अधिक से अधिक संसाधन उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस होगा। वीडियो कांफ्रैंसिंग से इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन होने के साथ सबसे बड़ा लाभ आसपास के लोगों को होगा,जबकि शोध और इस क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले विद्यालयों को भी इसका फायदा मिलेगा।
बाक्स
100 एकड़ के विश्वविद्यालय में यह होगा खास
----------------------------------------------------
फतुहपुर में ग्राम पंचायत द्वारा आयुष विश्वविद्यालय के लिये सरकार को प्रदान की गई 100 एकड़ भूमि में होम्योपैथिक कालेज, योगा कालेज, सिद्धा कालेज, यूनानी कालेज स्थापित किये जाएंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय का प्रशासनिक ब्लाक, परीक्षा शाखा, लड़के व लड़कियों का छात्रावास, अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों के लिए मकान, उच्च स्तरीय सुविधाओं से लैस खेल प्रांगण के साथ-साथ तमाम जरूरी लाइब्रेरी, लैब,जड़ी-बूटियों का बाग-बगीचा, फार्मेसी आदि कार्यो के लिए इमारत बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स
सरकार पहले बजट में रखा था 10 करोड़ का प्रावधान

थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश में आयुर्वेद के पहले से 4 विश्वविद्यालय हैं, लेकिन दुनिया में कहीं भी आयुष विश्वविद्यालय नहीं है। उनका कहना है कि राज्य सरकार ने बजट में 10 करोड़ का प्रस्ताव पारित था। राज्य सरकार ने अपने बजट में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पहले बजट में ही करीब 10 करोड़ रुपये की राशि का प्रोविजिन रखा है। इस विश्वविद्यालय के शुरू होते ही राज्य सरकार की तरफ से ही योजनानुसार ग्रांट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
स्वास्थ्य मंत्री से 2015 में की गई थी मांग
-----------------------------------------------
मार्च 2015 में होम्योपैथिक फॉउंडेशन हरियाणा के के शिष्ट मंडल ने डॉ हरप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से कुरुक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय को शीघ्र ही खोलने की मांग की थी। इस मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने कुरुक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय खोलने का आश्वासन दिया था। अक्तूबर 2018 में कुरुक्षेत्र आयुष विश्वविद्यालय के अंतर्गत प्रदेश के 13 महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी।
बाक्स
अगस्त 2018 में चारदिवारी के लिये जारी हुआ था बजट
---------------------------------------------------------------
हरियाणा के स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने अगस्त 2018 में कुरुक्षेत्र के निर्माण कार्यों की प्रक्रिया को तेज कर करने के साथ कुरुक्षेत्र आयुष विश्वविद्यालय की चारदिवारी बनाने के लिए 2.98 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की थी।

इस ग्रांट को मंजूर करने के साथ उन्होंने विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए आगामी कार्रवाई शीघ्र शुरू के निर्देश भी दिये थे, ताकि विश्वविद्यालय में आधारभूत ढांचे को शीघ्र तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed