फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ुडडा को रात को सीबीआई, सुबह तंवर व दोपहर को सता रहा है सीएम मनोहर लाल का डर :बेदी

ुडडा को रात को सीबीआई, सुबह तंवर व दोपहर को सता रहा है सीएम मनोहर लाल का डर :बेदी

Mon, 10 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
ुडडा को रात को सीबीआई, सुबह तंवर व दोपहर को सता रहा है सीएम मनोहर लाल का डर :बेदी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा न रात को सो पा रहे हैं और न ही दिन में उन्हें चैन है। रात को उन्हें सीबीआई दिखाई देती है, सुबह उठते ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर तो दोपहर को सीएम मनोहर लाल खट्टर दिखाई देते हैं। अब वे किसानों का सहारा लेकर अपना राजनीतिक वजूद बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ये बातें राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कही। वे रविवार को प्रजापति धर्मशाला में श्री दक्ष गुरु जयंती समारोह में शिरकत करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकाल में भोले-भाले किसानों की जमीन का सीएलयू व कालोनाईजर्स के हाथों जमीन को बचने का काम किया और किसानों को मुआवजा के रूप में केवल 20 रुपये के चेक थमा देते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक राज करने के बाद भी किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अब आने वाले 20 सालों तक देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता तक नहीं पहुंच पाएगी। एक प्रश्न का जवाब देते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि एसवाईएल के मामले में कांग्रेस नेता राजनीति कर रहे हैं। इतना ही इनेलो नेता भी एसवाईएल को लेकर अपना वर्चस्व बचाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनेलो नेता एसवाईएल के बहाने अंगुली कटवाकर शहीद होना चाहते है, जबकि अब इस पार्टी का चेप्टर ही बंद हो चुका है। बंद हुए चेप्टर को दोबारा खोलने की जरूरत नहीं रहती। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एसवाईएल को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सर्वोच्च न्यायालय में पैरवी की और जिसके कारण ही अदालत ने हरियाणा के हक में फैसला किया। प्रदेश में भाजपा सरकार एसवाईएल का पानी ला कर रहेगी, लेकिन लोगों को इनेलो व कांग्रेस के बहकावे में नहीं आना चाहिए। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, नप कैथल के चेयरमैन यशपाल प्रजापत, विनित क्वात्रा सहित अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed