फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   171 students remained absent from KU's M.Com, MCA, and MBA entrance exams.

Kurukshetra News: केयू की एमकॉम, एमसीए और एमबीए प्रवेश परीक्षा में 171 छात्र रहे गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
171 students remained absent from KU's M.Com, MCA, and MBA entrance exams.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एमकॉम, एमसीए और एमबीए पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के तीनों पाठ्यक्रमों के लिए 1,503 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे, जिनमें से 1,332 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 171 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल उपस्थिति 88.6 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि एमकॉम के लिए 191 में से 164 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एमसीए के लिए 680 में से 623 तथा एमबीए (बजटेड एवं एसएफएस) के लिए 632 में से 545 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन




बीएड स्पेशल एजुकेशन और एमएससी होम साइंस में 277 अभ्यर्थी हुए शामिल

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि 28 जून को आयोजित बीएड स्पेशल एजुकेशन और एमएससी होम साइंस की प्रवेश परीक्षा में 321 अभ्यर्थियों को केंद्र आवंटित किए गए थे। इनमें से 277 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 44 अनुपस्थित रहे। बीएड स्पेशल एजुकेशन में 233 में से 207 तथा एमएससी होम साइंस में 88 में से 70 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed