फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Computer operators strike in Haryana, Registration, Jamabandi and Intkaal work stuck

हरियाणा में कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल: रजिस्ट्रियां, जमाबंदी व इंतकाल के काम अटके, लोग झेल रहे परेशानी

Tue, 23 Jul 2024 01:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2024 01:47 PM IST
सार

हरियाणा में के कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल पिछले आठ दिनों से चल रही है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर लंबे समय से मांगों के समर्थन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन
Computer operators strike in Haryana, Registration, Jamabandi and Intkaal work stuck
कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते खाली पड़ी तहसील। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में कंप्यूटर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। जिससे कारण कुरुक्षेत्र में 1700 रजिस्ट्रियां, 1600 इंतकाल और पांच हजार के करीब जमाबंदी के काम प्रभावित हुए। वहीं तहसील में काम कराने पहुंचे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और वे बैरंग घर लौट गए। हड़ताल के कारण रजिस्ट्रियां, जमाबंदी व इंतकाल के काम पर असर पड़ा है। इसके अलावा आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व वाहनों की आरसी, लाइसेंस के काम भी रुके हुए हैं। उधर, कंप्यूटर ऑपरेटर सोमवार को लघु सचिवालय से रोष मार्च निकालते राज्यमंत्री सुभाष सुधा के आवास पर पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


जानकारी के अूनसार जिले के कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल पिछले आठ दिनों से जारी है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर लंबे समय से मांगों के समर्थन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी मांगों में कंप्यूटर प्रोफेशनल जिला आईटी समिति डीआईटीएस का केंद्रीकरण कर बजट का प्रावधान करने-सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सृजित किए जाएं। इसके अलावा एचकेआरएनएल में भेजे सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल करने, 58 साल उम्र तक सेवा सुरक्षा देने, पद के अनुभव के साथ समान काम समान वेतन दिया जाना शामिल है।
विज्ञापन


वहीं हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला प्रधान प्रमोद नागपाल ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर राज्य मंत्री सुभाष सुधा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। राज्य मंत्री की मुख्यमंत्री से कल बैठक है, जिसमें चर्चा किए जाने का आश्वासन राज्य मंत्री की ओर से दिया गया है। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल की बैठक 24 जुलाई को उच्च अधिकारियों से फिर से होगी। जब तक मांगों को लेकर सहमति का पत्र जारी नहीं होगा तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता नहीं हड़ताल कब खत्म होगी : सतनाम सिंह
बोढ़ी गांव के सतनाम सिंह ने बताया कि वे खेत की फर्द लेने के लिए तहसील में आए हैं, लेकिन हड़ताल के चलते फर्द नहीं मिल पाई, जिससे काम रुक गया। दूसरी बार तहसील में चक्कर लगाना पड़ रहा है। पता नहीं हड़ताल कब खत्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed