{"_id":"5c8d4ba8bdec2214743f384c","slug":"161552763816-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएनजेपी अस्पताल में ऑपरेशन करा चुके 12 मरीजों की आंखों में हुआ इंफेक् शन, विभाग में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएनजेपी अस्पताल में ऑपरेशन करा चुके 12 मरीजों की आंखों में हुआ इंफेक् शन, विभाग में मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आंखों के ऑपरेशन के बाद मरीजों को संक्रमण
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के बाद कई मरीजों की आंखों में संक्रमण (इन्फेक्शन) हो गया। जिससे उनकी आंखों की रोशनी पहले से भी कम हो गई जबकि कई मरीजों ने आंखों में जलन व दर्द की भी शिकायत की है। 27 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुए आपरेशन के बाद से इन मरीजाें को यह शिकायत हुई। आपरेशन के बाद घर पहुंचने के दो-तीन दिन बाद दिक्कत होने पर फिर अस्पताल पहुंचे मरीजों से यह खुलासा हुआ। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने ऐसे 12 मरीजों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है। इसके अलावा मोतियाबिंद के नए ऑपरेशन बंद कर दिए हैं।
लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में पिछले माह से अचानक मोतियाबिंद का आपरेशन करा चुके मरीजों की संख्या बढ़ गई। इन सभी को ऑपरेशन कराने के बाद से ही आंख की रोशनी कम होने, जलन तथा दर्द होने की शिकायत है। इन लोगों ने ओपीडी में पहुंचकर इस तरह की शिकायत की। डॉक्टरों ने जब केस हिस्ट्री देखी तो पता चला कि इस तरह की शिकायत उन मरीजों की है, जिनका अस्पताल में 27 फरवरी से 11 मार्च के बीच मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। जानकारी मिलते ही सीएमओ को सूचना देने के साथ ही अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर बंद करा दिया। अब यहां मोतियाबिंद के ऑपपरेशन नहीं किए जा रहे है। इसके अलावा सभी 12 मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जहां से कई मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई जबकि कई मरीजों को इलाज चल रहा है। इस संबंध में अस्पताल के डॉक्टर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है लेकिन आशंका जताई जा रही कि ऑपरेशन के दौरान इन्फेक्शन की वजह से ऐसा हुआ होगा।
वहीं, सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह का कहना है कि अस्पताल में 27 फरवरी के बाद किए गए ऑपरेशन के बाद कई मरीजों की आंखों में दिक्कत आई है। जिनको पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसके साथ ही ऑपरेशन थियेटर में अब आंखों के ऑपरेशन बंद कर दिए है । उन्होंने आशंका जताई कि इन्फेक्शन होने की वजह से ऐसा हो सकता है। इसकी जांच कराई जा रही है।