{"_id":"5a4bd0fa4f1c1b37198b48d5","slug":"161514918138-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुख-समृद्धि के लिए अखंड हनुमान मंदिर में हुआ विश्वशांति हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुख-समृद्धि के लिए अखंड हनुमान मंदिर में हुआ विश्वशांति हवन
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुख-समृद्धि के लिए अखंड हनुमान मंदिर में हुआ विश्वशांति हवन
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
अखंड सिद्ध हनुमान मंदिर में नववर्ष के पहले मंगलवार के अवसर पर विश्वशांति हवन कराया गया। लाडवा प्रेस क्लब द्वारा क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मंदिर संचालक स्वामी सत्यानंद के सानिध्य में किए गए हवन से पहले मंदिर में संगीतमय सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी पर सिंदूर युक्त चमेली का तेल और लंगोट चढ़ाकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। मंदिर के पंडित उमेश तिवारी ने हवन कराया गया। इसमेें लाडवा प्रेस क्लब के सदस्यों और मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां डालीं। मंदिर में विशाल भंडारा हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य यजमान इकबाल सिंह दबखेड़ा और उनका परिवार रहा। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलेबी, कड़ी-चावल एवं पूरी छोले का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अजैब सिंह दबखेडा, सतनाम सिंह चट्ठा, विनोद खुराना, अनुज, शैलेंद्र चौधरी, संजीव शर्मा, संजीव खेडी, बलबीर सिंह, रामगोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। लाडवा-बाबैन मार्ग पर स्थित छोटे हनुमान मंदिर में नववर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को विशाल भंडारा दिया गया।