{"_id":"5a429c144f1c1bc45b8be66d","slug":"161514314772-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुर संध्या कार्यक्रम में मोहम्मद रफी के गीतों से बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुर संध्या कार्यक्रम में मोहम्मद रफी के गीतों से बांधा समा
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुर संध्या कार्यक्रम में मोहम्मद रफी के गीतों से बांधा समा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । सृजन संस्था की तरफ से नव-वर्ष के उपलक्ष्य में मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में सुर संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कलाकारों ने कई प्रकार की अपनी प्रस्तुति दी। सुर संध्या कार्यक्रम में मंच का संचालन बृज शर्मा ने किया । कार्यक्रम में सृजन संस्था के अध्यक्ष डॉ. योगेश्वर जोशी ने मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह का स्वागत किया । डॉ. जोशी ने %सृजन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संस्था संगीत, कला, समाज उत्थान में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह कहा कि सृजन संस्था के अध्यक्ष डॉ जोशी जिस प्रकार अपनी संस्था के माध्यम से लोगो का मनोरंजन करने व बच्चों को कला के क्षेत्र में करियर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है यह एक सराहनीय कदम की शुरुआत हैं । उन्होंने कहा कि डॉ जोशी को इससे तरह के कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित करवाने चाहिए ,जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगो को संस्था से जोड़ा जा सकें । डॉ. जोशी ने दर्शकों की फरमाइश पर चल कहीं दूर निकल जाएं तथा ओ हंसनी मेरी हंसनी आदि गीतों पर प्रस्तुुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कोमल वशिष्ट तथा डॉ. जोशी द्वारा गाये युगल गीत दीवाना हुआ बादल, सावन की घटा छाई से दर्शक झूम उठे। डॉ. सुधीर ने ये शाम मस्तानी, मदहोश किए जा नामक गीत गाया। प्रगति टुटेजा, प्रोफेसर रजनी व डॉ. माधविका ने नृत्य से कार्यक्रम में समां बांध दिया। इसके अलावा इस कार्यक्रम में डॉ. रमा, मिस रोजी, विकास इत्यादि कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।