{"_id":"596a5eef4f1c1b0b7d8b4669","slug":"161500143343-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद सैनी बोले 2019 में लोकसभा का चुनाव नहीं लडूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद सैनी बोले 2019 में लोकसभा का चुनाव नहीं लडूंगा
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-18
2019 में लोकसभा का चुनाव नहीं लडूंगा : सैनी
-कहा, विधानसभा के चुनाव लड़वाऊंगा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने 2019 में लोकसभा का चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं विधानसभा चुनाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में सैनी ने कहा कि वह यह चुनाव लड़वाने का कार्य करेंगे। स्वयं लड़ने के बारे में उन्होंने पत्ते नहीं खोले। लोकतंत्र सुरक्षा मंच को राजनीति में परिवर्तित किए जाने पर उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 2017 को जींद की धरती पर उनकी भावी राजनीति का अध्याय क्या होगा, इसकी प्रतीक्षा करनी होगी।
सैनी शनिवार को यहां रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के बाद एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दोहराया कि राज्यसभा आज हारे, नकारे, उद्योगपति, पत्रकारों, फिल्मी हस्तियों की ऐशगाह बनकर रह गई है और यह प्रजातंत्र को कुचल कर काम रोको सदन बन चुका है। मनोनीत सांसद हैं हीरो और निर्वाचित सांसद बने जीरो। उन्होंने एक परिवार एक रोजगार की वकालत की और मांग की है कि जाति की जनसंख्या के अनुपात के आधार पर 100 प्रतिशत सभी को आरक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के नेता नरेंद्र मोदी जिन्हें देश का सर्वोच्च कमांडर बनाया है, उनके सामने चुनौतियां भी हैं और परीक्षा भी है। आज नहीं तो कभी नहीं। उन्होंने कहा कि वह सत्ता के भूखे नहीं, लेकिन मैं सच्चाई बोलने से पीछे नहीं हटूंगा। सैनी ने मांग की है कि देश में आरक्षण की पुनर्समीक्षा होनी चाहिए। आज अति कमजोर व्यक्ति घोर उपेक्षित है जो नहीं होना चाहिए और साथ ही गुणवत्ता भी मरनी नहीं चाहिए। जब पूछा गया कि प्रदेश में सरकार की शैक्षणिक, राजनीतिक व गुड गवर्नेंस मोर्चा पर कुछ उपलब्धियों का जिक्र करें तो उनके उत्तर का सार यही था कि वह इनसे संतुष्ट नहीं और जाट आरक्षण में सरकार द्वारा अपनाई गई ढुलमुल नीति को वह उचित नहीं मानते और कहा कि इसके आने वाले समय में अच्छे परिणाम नहीं आने वाले और यह नीति स्वच्छ व सुदृढ प्रजातंत्र के अनुकूल नहीं। क्या आप 2019 के चुनाव में मुख्यमंत्री के पद के दावेदार होंगे तो इससे उन्होंने इनकार नहीं किया, लेकिन कहा कि अगर उन्हें किसी प्रकार सेवा का मौका मिला तो प्रदेश को एक नया रास्ता दिखाने का प्रयास करूंगा और विकास की नई बुलंदियों पर ले जाऊंगा। इस अवसर पर कर्णराज सिंह तूर, रणजीत सिंह राव, बलदेव राज सेठी, नीटू राणा, सरपंच बख्शीश सिंह, बाज सिंह, बलकार सिंह, सुखबाज सिंह, ओमप्रकाश, रामचंद्र, पार्षद कमल शर्मा, मुलखराज गुंबर, अरुण कुमार भी मौजूद थे।