फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव बडी धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव बडी धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया

Mon, 26 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव बडी धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया
फोटो 27
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
रविवार को पहला भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर निकाली गई रथयात्रा के लिए जीबीपीएस ट्रस्ट वृंदावन द्वारा लाडवावासियों के सहयोग से तैयारियां की गई थी। रथ यात्रा प्रारंभ स्थल को कुरुक्षेत्र व समापन स्थल को वृंदावन का नाम दिया गया था। यात्रा मार्ग में जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए व यात्रा का पुष्पवर्षा व आरती के साथ स्वागत किया गया। जीबीपीएस ट्रस्ट वृंदावन के अध्यक्ष जीवानुग तेजस्वी दास जी की अध्यक्षता में रथ यात्रा देर शाम शुरू हुई जिसमें बडे़ रथ में भगवान जगन्नाथ व छोटे रथ में बलभद्र व सुभद्रा जी विराजमान थे। रथ यात्रा में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व उत्तरप्रदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ट्रस्ट से जुडे़ वैष्णव अनुरागी भक्तों ने भगवान के रथ को खींचा। महिलाएं हरे रंग व पुरुष नीले रंग के भरतीय परिधानों में रथयात्रा में शामिल हुए। वृंदावन से आए संकीर्तन मंडलियों ने हरे राम-हरे कृष्ण संकीर्तन से यात्रा मार्ग भक्तिमय बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed