फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पीएम मोदी आज शहर में, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

पीएम मोदी आज शहर में, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Wed, 08 May 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी आज शहर में, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को थीम पार्क में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर बुधवार को शहर में सभी तरह के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान शहर की आकाशीय सीमा में द्रोण समेत किसी तरह की हवाई उड़ाने भी प्रतिबंधित रहेंगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिले में पांच एसपी, पंद्रह डीएसपी समेत 1700 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा धारा-144 भी लागू कर दी गई है।


प्रधानमंत्री के बुधवार को होने वाले दौरे की तैयारियों के सिलसिले में मंगलवार को एडीजीपी डॉ.आरसी मिश्रा,एसपीजी और अन्य अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। वहीं, डीसी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में धारा-144 लागू कर दी है। प्रधानमंत्री के कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान किसी भी गंभीर अपराध को रोकने, शांति बनाए रखने, आम जनमानस और संपत्ति की सुरक्षा के साथ अन्य व्यवस्थाओं को बनाए रखना जरूरी है। इस दौरान रूट के दोनों तरफ 100 मीटर में वाहनों की पार्किंग, 5 या 5 से अधिक लोगों के एकत्रित होने, हथियार, डंडा, लोहे की राड़ और चाकू रखने तथा रूट के दोनों तरफ 500 मीटर के दायरे में प्रदर्शन और धरना देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
पिहोवा की ओर से आने वाले वाहनों को गांव नरकातारी के मुख्य मार्ग से होते हुए शेख चेहली मकबरा और फिर माता भद्रकाली चौक से होते हुए सीधा पिपली की तरफ जाने की व्यवस्था की गई हैं । इसी प्रकार झांसा रोड की तरफ से आने वाले वाहन यदि पिहोवा की तरफ जाना चाहता है तो उसको गांव नरकातारी होते हुए जाना होगा। कैथल की तरफ से आने वाले वाहन गांव मिर्जापुर से दयालपुर, एनआईटी गेट के सामने से होते हुए नई अनाज मंडी की तरफ से 100 फुटा रोड से होते हुए पिपली तथा करनाल की तरफ जाएंगे। इसी प्रकार अंबाला, लाडवा, यमुनानगर व करनाल की तरफ से कुरूक्षेत्र से होते हुए ढांड व पिहोवा जाने वाले वाहन100 फुटा रोड, बीआर इंटरनेशनल चौक से चनारथल रोड, एनआईटी गेट से दयालपुर मिर्जापुर होते हुए निर्धारित स्थानों की तरफ जा सकेंगे। यह मार्ग परिवर्तन सुबह पांच बजे से जनसभा के समाप्त के दो घंटे उपरांत तक लागू रहेगा। इस दौरान रोडवेज की बसें वा जनसभा में आने वाले वाहन पुराने बस स्टैंड कुरुक्षेत्र तक जा सकते है। जनसभा में आने वाले वाहनों की पार्किंग श्री तिरुपति बालाजी मंदिर केडीबी ग्राउंड में की गई हैं। अन्य सभी प्रकार के वाहनों जैसे ट्रक, कैंटर इत्यादि पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed