फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सहकारी बैंक में सेंध लगाकर नौ लाख की चोरी

सहकारी बैंक में सेंध लगाकर नौ लाख की चोरी

Wed, 06 Mar 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
सहकारी बैंक में सेंध लगाकर नौ लाख की चोरी

विज्ञापन
सहकारी बैंक में सेंध लगाकर लाखों की चोरी
- गांव कौलापुर स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक में खिड़की के रास्ते घुसे चोर
- सीसीटीवी खराब होने से नहीं लग सका चोरों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव कौलापुर स्थित दी कुरुक्षेत्र केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा में चोरों ने खिड़की के रास्ते सेंध लगाकर बैंक से 8.45 हजार रुपये की नगदी पार कर दी। सुबह बैंक खुलने पर चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना पर डीएसपी समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची पर चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं पुलिस को बैंक में लगे सीसीटीवी भी खराब मिले।
बैंक के शाखा प्रबंधक मोहन लाल ने बताया कि दो दिनों की छुट्टी के बाद मंगलवार को बैंक खुला। सुबह नौ बजे अन्य कर्मचारियों के साथ वो जब बैंक पहुंचे तो सफाई कर्मचारी ने बताया कि खिड़की व सेफ टूटी पड़ी है। इस पर स्टाफ के अन्य सदस्यों के साथ वो बैंक के भीतर गए तो पीछे तरफ लगी खिड़की कटी मिली। उन्हाेंने अनुमान लगाया कि इसी खिड़की के रास्ते चोर बैंक में दाखिल हुए और अंदर रखी सेफ को भी दो स्थानों से काटा। उन्होंने सेफ की जांच की तो उसमें रखे 8,45,978 रुपये गायब मिले । हालांकि इस सेफ में नीचे दराज में रखे 57 हजार रुपयों को चोरों ने नहीं छुआ। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बैंक में चोरी की सूचना पर डीएसपी तान्या सिंह, सदर थाना के एएसआई राजेंद्र सिंह पहुंचे और मौके का मुआयना किया। इसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट अशोक वर्मा टीम सहित पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बैंक मैनेजर मोहन लाल का कहना है कि दो रविवार व सोमवार लगातार छुट्टी रही , जिसके चलते यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना को किस रात अंजाम दिया गया। बैंक में इतनी नकदी सामान्य रूप से ही रहती है, जिससे लेन-देन चलता है और पेंशन भी वितरित की जाती है। वहीं, जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। इस घटना को देख लग रहा है कि इसे अंजाम किसी एक्सपर्ट व्यक्ति द्वारा ही दिया गया होगा।
विज्ञापन


बैंक में दो साल से खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे
बैंक में हालांकि सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए है, लेकिन ये पिछले करीब दो साल से ठप पड़े हुए है। इसके बावजूद चोरों ने फुटेज आने के डर से इनकी तारें काट दी। इसके बाद आरोपी घटना को अंजाम देकर खिड़की से ही वापस फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed