फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   केयू हड़ताल, दो चरण की वार्ता विफल, विद्यार्थी भटके

केयू हड़ताल, दो चरण की वार्ता विफल, विद्यार्थी भटके

Tue, 09 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
केयू हड़ताल, दो चरण की वार्ता विफल, विद्यार्थी भटके
केयू हड़ताल, दो चरण की वार्ता विफल, विद्यार्थी भटके
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में सोमवार को कर्मचारियों की पूर्ण हड़ताल के चलते कामकाज ठप रहा। हड़ताल के दौरान केयू के विजय ग्राउंड में नारे और भाषणबाजी होती रही। दिन में दो बार केयू प्रशासन ने कुंटिया से बात भी की, लेकिन यह वार्ता सफल नहीं हो सकी। दूसरी ओर दूरदराज क्षेत्रों से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में अपने काम के लिए पहुंचे लोग एक से लेकर दूसरे दफ्तर तक चक्कर काटते दिखे। इनमें कई लोग ऐसे भी थे, जो कि वीरवार की हड़ताल के कारण काम न होने के कारण कुरुक्षेत्र में रुके हुए थे। एक दिन की हड़ताल और तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जब केयू के कपाट खुले तो आज फिर कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो गई। इस वजह से दफ्तरों की कुर्सियां खाली दिखीं। अधिकांश विभागों के दरवाजे बंद रहे। इन हालात से निपटने के लिए केयू अथॉरिटी के प्रयास सफल नहीं हुए।
केयू के दफ्तरों से सोमवार को कई कर्मचारियों को सीटों से उठा कर धरना स्थल तक लाया गया। यहां कुंटिया ने एकजुटता दिखाते हुए संघर्ष को अगले दिनों में और तेज करने का ऐलान किया। इस बीच दोपहर को करीब 12 बजे कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा, हाईपावर कमेटी और कुंटिया की कार्यकारिणी के बीच करीब पौने घंटे तक डिमांड चार्टर पर चर्चा हुई। इस दौरान बैठक में रखे गए प्रस्ताव पर कुंटिया के असंतोष जताने के बाद वीसी से वार्ता विफल हो गई। शाम पांच बजे केयू के रजिस्ट्रार डॉ. प्रवीण सैनी और हाईपावर कमेटी के साथ कुंटिया की करीब एक घंटे तक बातचीत का नतीजा भी शून्य रहा। कुंटिया के इस आंदोलन को सर्वकर्मचारी संघ और जन स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी संघ, मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के साथ ही मैस वर्कर एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कुंटिया सदस्यों को संबोधित करते हुए केयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामकुमार गुर्जर ने कहा कि केयू अथॉरिटी ने उन्हें संघर्ष और हड़ताल के लिए मजबूर किया है। कुंटिया सभी कर्मचारियों के हक का एक-एक पैसा ब्याज के साथ लेकर रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों का पैसा ब्याज के साथ नहीं मिलेगा, तब तक कुंटिया का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। कुंटिया के महासचिव नीलकंठ शर्मा ने कहा कि अभी वीसी और रजिस्ट्रार के आवास पर कार्यरत स्टाफ को हड़ताल में शामिल होकर धरने पर बैठने के लिए नहीं कहा है, लेकिन आवश्यकता हुई तो उन्हें भी बैठक में बुलाया जाएगा। सोमवार को कुंटिया अध्यक्ष ने वीसी आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड को धरने पर आकर बैठने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सुबह से शाम तक दो बार हाईपावर कमेटी की मौजूदगी में बातचीत हुई, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि ऐसी हाईपावर कमेटी किस काम की, जिसके पास कोई पॉवर नहीं थी। उन्होंने कहा कि कुंटिया हरियाणा सरकार से भी टकराने के लिए तैयार है। वह हर हाल में एक-एक पैसा लेंगे वो भी ब्याज के साथ। अब तो कर्मचारियों को सिर्फ पैसा चाहिए, डिमांड चार्टर की अन्य समस्याओं पर बाद में भी बात हो सकती है। धरने के दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला महासचिव ओमप्रकाश, जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेता सुरेंद्र यादव, मैस वर्कर यूनियन के महासचिव सुभाष पारचा, मिनीस्ट्रियल स्टाफ के जिला महासचिव रणबीर रोहिला ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार के खिलाफ दर्ज कराई जाए एफआईआर
कुंटिया नेता संत कुमार और रामेश्वर सैनी ने हड़ताल के दौरान कुंटिया सदस्यों को संबोधित करते हुए मांग की कि आस्कर कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ केयू प्रशासन तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज कराए। क्योंकि, ठेकेदार के भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ पत्र दिया गया था। अभी तक केयू प्रशासन ने इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। कुंटिया नेताओं ने मांग की कि ठेकेदार पर आरोप है कि उसने पैसे लेकर कर्मचारियों की भर्ती की। कुंटिया ने ऐलान किया कि मंगलवार से आंदोलन को और कड़ा किया जाएगा।

हड़ताल से ये हुए परेशान
बस पास न मिलने से हो रही परेशानी
करनाल निवासी मोहन ने बताया कि उनके जैसे अनेक ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनके कामकाज हड़ताल की वजह से नहीं हो रहे। उसका बस पास नहीं मिल रहा। यदि हड़ताल जारी रही तो अनेक विद्यार्थियों को इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

डीएमसी लेने के लिए आया था, नहीं मिली
छात्र संदीप कुमार नें बताया कि उसके छोटे भाई ने केयू से ग्रेजुएशन की है। इसकी डीएमसी लेने के लिए वह चक्कर लगा रहे हैं। आज भी काम नहीं बना। वीरवार को भी खाली हाथ लौटे थे। केयू प्रशासन और सरकार को भी इस विषय में सोचना चाहिये।


फार्म जमा करवाने के लिए भटक रहा : जसपाल
फतेहाबाद निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एमएससी मैथ का फार्म जमा करवाने आया था। केयू में कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उसका फार्म सत्यापित नहीं हो सका। अब फार्म जमा कराए बिना लौट रहा हूं। छात्र ने बताया कि वह वीरवार से कुरुक्षेत्र की धर्मशाला मेें अपने साथियों के रह रहा है। अब इंतजार है कि केयू में हड़ताल खत्म हो तो वह अपना फार्म जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed